Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-A vs PAK-A: हाईवोल्टेज ड्रामा, कैच लेने के बाद भी पाकिस्तानी प्लेयर नहीं हुआ OUT, हुई बेईमानी?

IND-A vs PAK-A: हाईवोल्टेज ड्रामा, कैच लेने के बाद भी पाकिस्तानी प्लेयर नहीं हुआ OUT, हुई बेईमानी?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारतीय-ए टीम और पाकिस्तानी-ए टीम के बीच जमकर हंगामा हुआ है, जब माज सदाकत के कैच को लेकर खूब विवाद हुआ।

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Nov 16, 2025 11:07 pm IST, Updated : Nov 17, 2025 12:22 am IST
india vs pakistan- India TV Hindi
Image Source : @IAMAHMADHASEEB X नेहाल वढेरा

India-A vs Pakistan-A: भारतीय-ए की टीम ने पाकिस्तानी-ए टीम को जीतने के लिए 137 रनों का टारगेट दिया। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उनके अलावा बाकी के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। बाद में फील्डिंग करते हुए भारतीय प्लेयर्स की एक कैच को लेकर अंपायर से खूब बहस हुई।

दो भारतीय खिलाड़ियों ने मिलकर पकड़ी थी गेंद

पाकिस्तान-ए की टीम के खिलाफ पारी का 10वां ओवर सुयश शर्मा ने फेंका। इस ओवर की पहली गेंद माज सदाकत ने खेली। उन्होंने इस गेंद पर बाउंड्री लगाने की सोची और पहली ही गेंद पर बड़ा स्ट्रोक जड़ा। लेकिन भारतीय टीम के लिए नेहाल वढेरा बिल्कुल मुस्तैद थे और उन्होंने दौड़कर गेंद को पकड़ लिया और फिर जल्दबाजी में वह बाउंड्री के अंदर चले गए, लेकिन तब तक उन्होंने गेंद साथी फील्डर नमन धीर को फेंक दी। इस पर भारतीय खिलाड़ी खुशी मनाने लगे। उन्हें लगा कि उन्होंने कैच पकड़ लिया है और पाकिस्तानी खिलाड़ी आउट हो गया है।

अंपायर ने पाकिस्तानी प्लेयर को दिया नॉटआउट

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बाद में अंपायर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी माज सदाकत को नॉटआउट दिया। इस पर भारतीय-ए के कप्तान जितेश शर्मा और कई प्लेयर्स अंपायर्स से बहस भी करते हुए नजर आए। लेकिन अंपायर ने अपना फैसला नहीं बदला। बाद में रिप्ले में देखने में पता चला कि जब भारतीय खिलाड़ी कैच ले रहे थे, तब पाकिस्तानी प्लेयर्स ने दौड़कर एक रन भी पूरा नहीं किया।

आईसीसी के फील्डिंग के नए रूल अक्टूबर 2026 से लागू किए गए हैं। उसके मुताबिक हवा में उड़ता हुआ फील्डर बाउंड्री के बाहर गेंद को केवल एक बार ही छू सकता है और कैच को फेयर घोषित करने के लिए उसे मैदान के अंदर वापस आना होगा। ऐसे में इस बात संभावना है कि जब नेहाल वढेरा ने गेंद पकड़ी, तो उन्होंने गेंद को साथी खिलाड़ी को फेंक दी, लेकिन वह खुद ग्राउंड से बाहर ही रहे और अंदर नहीं आए। इसी वजह से अंपायर ने बल्लेबाज को नॉटआउट दिया हो, लेकिन फिर सवाल यह भी उठता है कि अंपायर ने खिलाड़ी को नॉट आउट दिया, तो उसे सिक्सर क्यों नहीं दिया। कैच को लेकर कई तरह के सवाल हैं, जिनका जवाब आना बाकी है।

यह भी पढ़ें:

पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए विलेन बना ये खिलाड़ी, करियर में ले चुका 1000 से ज्यादा विकेट

IND-A vs PAK-A: जितेश शर्मा ने पाकिस्तान की कर दी घनघोर बेइज्जती, विरोधी कप्तान से नहीं मिलाए हाथ

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement