श्रीलंका में खेले गए ट्राई सीरीज में इंडिया ए की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 66 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम की। इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में 24 बॉल में 94 रन बनाए। हालांकि इस मैच से पहले तक वैभव इस ट्राई सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस सीरीज में उन्होंने कुल 5 मैचों में कितने रन बनाए और कितने चौके-छक्के लगाए, आइए आपको बताते हैं।
लीग मैच में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए वैभव
टीम इंडिया ने इस ट्राई सीरीज में अपना पहले मैच श्रीलंका ए की टीम से खेला था। उस मैच में वैभव ने 12 गेंदों में 3 चौके की मदद से 14 रन बनाए थे। टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान ए की टीम से हुआ। उस मैच में वैभव ने 22 गेंदों में 44 रन बनाए। तीसरा मैच फिर श्रीलंका ए की टीम से हुआ और इस बार 15 साल के इस खिलाड़ी ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए। ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में वैभव ने 28 बॉल पर 4 चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन बनाए। फाइनल से पहले तक उन्होंने एक भी अर्धशतक लगाया था।
पांच मैचों में वैभव ने 29 चौके लगाए
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 29 बॉल पर 10 चौके और 8 छक्के की मदद से 94 रन बनाए। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 324.13 का रहा। इस पूरी सीरीज में वैभव के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो 5 मैचों में 42.20 के औसत से 211 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200.95 का रहा। ट्राई सीरीज में वैभव के बल्ले से 5 मैचों में कुल 29 चौके और 11 छक्के आए। इससे पहले आईपीएल में भी वैभव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम किया था।
सीरीज के बाद वैभव ने क्या कहा?
वैभव सूर्यवंशी ने प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड मिलने के बाद बताया कि उन पर इस मैच का कोई प्रेशर नहीं था। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान उन गलतियों को सुधारने पर था, जो पिछले कुछ मैचों में उनसे हो रही थीं। इसके लिए उन्होंने अपने कोच से सलाह ली और नेट प्रैक्टिस में मेहनत की, जिसका फायदा उन्हें इस मैच में मिला। वैभव ने आगे बताया कि उन्होंने मैच से पहले बहुत ज्यादा नहीं सोचा था; उनका सीधा सा प्लान था कि वे शुरुआती 10 ओवरों का अच्छे से इस्तेमाल करें और अपनी रणनीति के हिसाब से ही मैदान पर खेलें।
यह भी पढ़ें
हरमनप्रीत कौर ने मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में 200 मुकाबले खेलने वाली बनी पहली खिलाड़ी
ट्राई सीरीज फाइनल से पहले दबाव में थे वैभव सूर्यवंशी? POTM अवॉर्ड जीतने के बाद किया बड़ा खुलासा
Latest Cricket News