इंडिया ए की टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है। इस दौरे पर भारतीय टीम अफगानिस्तान और श्रीलंका के साथ ट्राई सीरीज खेल रही है। इस ट्राई सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है। तिलक वर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया सिर्फ एक मैच ही जीत पाई है। ऐसे में अब उनके ऊपर फाइनल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस दौरे के लिए भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, प्रभसिमरण सिंह, आयुष बडोनी जैसे स्टार प्लेयर्स हैं लेकिन फिर भी भारतीय टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ऐसे में टीम इंडिया यहां से फाइनल में कैसे पहुंच सकती है? यहां उसकी जानकारी दी गई है।
श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मैच में टीम इंडिया को मिली थी जीत
इस ट्राई सीरीज में टीम इंडिया ने अभी तक तीन मैच खेले हैं। वहां उन्हें एक जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम अभी 2 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत ने श्रीलंका ए टीम को अपने पहले मैच में रोमांचक अंदाज में हराया था, जबकि दूसरा मैच जो बारिश से बाधित रहा था, वहां भी DLS नियम के तहत उन्हें अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं तीसरे मैच में मेजबान श्रीलंका से टाई हुए मैच में टीम इंडिया को सुपर ओवर में हार मिली थी। अब सिर्फ एक ही मैच इंडिया ए का बाकी है। उस एक मैच के बदौलत ही टीम इंडिया अब फाइनल का सफर तय कर सकती है।
पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका पहले और टीम इंडिया है दूसरे नंबर
दो मैच हारने के बाद भी टीम इंडिया इस सीरीज के फाइनल में पहुंच सकती है। इस सीरीज में इंडिया ए टीम इस वक्त दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर 3 मैचों में से दो मैच जीतने वाली श्रीलंका ए टीम है, वहीं तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान ए की टीम है। हालांकि अगर भारतीय टीम अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हरा भी देती है तो भी टीम को फाइनल का टिकट नहीं मिलेगा। मैच जीतकर टीम फाइनल के लिए फाइनल में पहुंचने की उम्मीद काफी हद तक बढ़ जाएगी। अगर टीम इंडिया ये मैच हारती है तो उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा।
कैसे फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया
ऐसे में इंडिया ए की टीम अपने अगले मुकाबले में हर हाल में अफगानिस्तान को हराना होगा। इससे टीम इंडिया के खाते में 4 पॉइंट्स हो जाएंगे। इसके बाद भरतीय टीम को ये दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मैच हार जाए, या उन्हें अगर श्रीलंका के खिलाफ जीत भी मिलती है तो ये जीत ज्यादा बड़ी न हो। इस केस में टीम इंडिया को बेहतर नेट रन रेट के आधार पर फाइनल का टिकट मिल सकता है। अगर मैच बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो फिर टीम इंडिया फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी, क्योंकि फिर अफगानिस्तान को सिर्फ श्रीलंका से मैच जीतना होगा। अगर अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच भी बारिश की वजह से रद्द होता है तो भी अफगानिस्तान की टीम फाइनल में जगह बना लेगी।
यह भी पढ़ें
एक दिन में टीम इंडिया खेलेगी 3 मुकाबले, सुबह से शाम तक एक्शन, नोट कीजिए मैच शुरू होने का वक्त
WT20I में पहली बार 14वें रैंकिंग वाली टीम का सामना करेगी टीम इंडिया, इस प्लेयर से रहना होगा सावधान!
Latest Cricket News