A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी अग्नि परीक्षा, बोल्ट-बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाजों का होगा सामना

RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी अग्नि परीक्षा, बोल्ट-बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाजों का होगा सामना

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 का 13वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच के दौरान एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है।

Vaibhav Suryvanshi, jasprit bumrah, trent boult- India TV Hindi
Image Source : AP वैभव सूर्यवंशी & बुमराह- बोल्ट

Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 में 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान एक बार फिर फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। राजस्थान ने इस सीजन अब तक दो मैच खेले हैं और उन दो मैचों में वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाया था। लेकिन 15 साल के वैभव के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रन बनाना इतना आसान नहीं होने वाला है। इस मैच में उन्हें जसप्रीत बुमराह ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों का सामना करना होगा।

मुंबई के गेंदबाज करना चाहेंगे वैभव को जल्द से जल्द आउट

मुंबई इंडियंस को अगर राजस्थान के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करना है तो उन्हें जल्द से जल्द वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल का विकेट लेना होगा। वैभव को आउट करने के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान बुमराह और बोल्ट से शुरुआत में गेंदबाजी करवा सकते हैं। ट्रेंट बोल्ट पिछला मैच नहीं खेले थे, ऐसे में इस मैच में वह वापसी कर सकते हैं। वहीं स्पिनर के तौर पर MI के पास मिचेल सैंटनर, ए एम गजनफर और मयंक मार्कंडे जैसे गेंदबाज हैं।

वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है आईपीएल करियर

आईपीएल 2025 और 2026 को मिलाकर अब तक कुल 9 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 9 पारियों में 37.22 के औसत से 335 रन बनाए हैं। वैभव इस टूर्नामेंट में अब तक एक शतक और दो अर्धशतक ठोक चुके हैं। आईपीएल में वैभव के बल्ले से 27 चौके और 30 छक्के लगाए हैं। इस सीजन उन्होंने दो मैच खेले हैं और CSK के खिलाफ मैच में उन्होंने 17 बॉल पर 52 रन बनाए हैं। हालांकि GT के खिलाफ मैच में वह 31 रन ही बना पाए। अब देखना ये होगा कि मुंबई के खिलाफ वैभव कैसा प्रदर्शन करते हैं।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर MI के कोच ने क्या कहा?

वैभव सूर्यवंशी को लेकर MI के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि वैभव (सूर्यवंशी) कोई नए खिलाड़ी नहीं हैं। यह उनका दूसरा साल है, और हम जानते हैं कि वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं। हमारी तैयारी किसी भी खिलाड़ी के लिए एक जैसी होती है, वैभव के लिए भी हमारी वैसी ही रहेगी।

यह भी पढ़ें:

फखर जमां पर PCB ने लगाया बैन, अब PSL में बन गए इस टीम के कोच

KKR Vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Latest Cricket News