A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्क्वॉड का हो गया ऐलान, एशिया कप फाइनल के हीरो तिलक वर्मा को मिली टीम की कमान

स्क्वॉड का हो गया ऐलान, एशिया कप फाइनल के हीरो तिलक वर्मा को मिली टीम की कमान

तिलक वर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एशिया कप 2025 फाइनल के हीरो तिलक वर्मा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

Tilak Verma- India TV Hindi
Image Source : PTI तिलक वर्मा

Hyderabad squad for Ranji Trophy 2025-26: हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन यानी HCA ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के शुरुआती तीन मैचों के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि राहुल सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। हैदराबाद की टीम अपने पहले 3 मैचों में दिल्ली, पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश का सामना करेगी।

तिलक वर्मा हाल ही में एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेलकर सुर्खियों में आए थे। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने नाबाद अर्धशतक जमाकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई थी। अब घरेलू क्रिकेट में भी उनसे बड़ी उम्मीदें हैं कि वे टीम को शानदार शुरुआत दिलाएंगे।

घरेलू क्रिकेट में शानदार आंकड़े

22 साल के तिलक वर्मा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 22 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 52 से ज्यादा के औसत से 1562 रन बनाए हैं। इसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वह 8 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। साल 2018 से वह हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। 

टीम में रोहित रायडू को मिली जगह

हैदराबाद टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण शामिल है। बल्लेबाजी में तनमय अग्रवाल, सी.वी. मिलिंद, एम. अभिरथ रेड्डी, और रोहित रायडू जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी टीम की ताकत बढ़ाएंगे। वहीं गेंदबाजी विभाग में वरुण गौड़, तनय त्यागराजन, पुन्नैया, और कार्तिकेय काक अहम भूमिका निभाएंगे। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अली काची डायमंड और राहुल रादेश को सौंपी गई है। टीम के साथ पांच स्टैंडबाय खिलाड़ियों को भी चुना गया है, जिनमें पी. नितीश रेड्डी, साई प्रज्ञय रेड्डी, रक्षन्न रेड्डी, नितेश कनाला, और मिखिल जायसवाल शामिल हैं।

हैदराबाद की रणजी टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), राहुल सिंह (उपकप्तान), सी.वी. मिलिंद, तनमय अग्रवाल, एम. अभिरथ रेड्डी, हिमतेजा, वरुण गौड़, तनय त्यागराजन, रोहित रायडू, सरनु निशांत, पुन्नैया, अनिकेत रेड्डी, कार्तिकेय काक, अली काची डायमंड (विकेटकीपर), राहुल रादेश (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: पी. नितीश रेड्डी, साई प्रज्ञय रेड्डी, रक्षन्न रेड्डी, नितेश कनाला, मिखिल जायसवाल।

यह भी पढ़ें:

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, वानखेड़े स्टेडियम में लगेगा दिलीप वेंगसरकर का स्टैच्यू

राशिद खान का गेंद से बड़ा कारनामा, इस मुकाम को हासिल करने वाले बने एशिया के पहले गेंदबाज

Latest Cricket News