1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026 से पहले भारत के पड़ोसी देश ने लिया बड़ा फैसला, इस दिग्गज को टीम के साथ जोड़ा

T20 World Cup 2026 से पहले भारत के पड़ोसी देश ने लिया बड़ा फैसला, इस दिग्गज को टीम के साथ जोड़ा

नेपाल की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इयान हार्वे को बॉलिंग सलाहकार बनाया है। वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 73 वनडे मैच में खेल चुके हैं।

nepal cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP नेपाल क्रिकेट टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। इसमें भारत का पड़ोसी देश नेपाल भी हिस्सा ले रहा है। इसके लिए नेपाल के स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है। अब नेपाल की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व खिलाड़ी इयान हार्वे को गेंदबाजी सलाहकार बनाया है। उनके पास अपार अनुभव मौजूद है, जो नेपाल के काम आ सकता है। हार्वे ऑस्ट्रेलिया के ही स्टुअर्ट लॉ के साथ काम करेंगे, जो अभी नेपाल की टीम के हेड कोच हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत चुके हैं हार्वे

इयान हार्वे ने अभी तक ग्लूस्टरशायर की टीम को कोचिंग दी है। वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब भी जीत चुके हैं। हार्वे ने वनडे क्रिकेट में साल 1997 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही उन्होंने 73 वनडे मैचों में कुल 715 रन बनाए हैं।

घरेलू क्रिकेट में कमाल दिखा चुके हैं इयान हार्वे

इयान हार्वे का घरेलू क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 165 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 8409 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 15 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा 305 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 5977 रन जड़े हैं। वहीं 54 टी20 क्रिकेट में उन्होंने 1470 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। हार्वे हमेशा से ही अपनी यॉर्कर और धीमी गेंदों के लिए जाने जाते रहे हैं। वह निचले क्रम पर उतरकर ताबड़तोड़ बैटिंग करने में माहिर प्लेयर रहे हैं।

नेपाल को ग्रुप-सी में मिली जगह

नेपाल की टीम को ग्रुप-सी में रखा गया है। इस टीम में उसके अलावा इंग्लैंड, इटली, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमें शामिल रही हैं। नेपाल की टीम 8 फरवरी को आगामी टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए रोहित पौडेल को कप्तान बनाया है। 

नेपाल की टीम का स्क्वाड:

रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी (उप-कप्तान), संदीप लामिछाने, कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बम।

यह भी पढ़ें:

डेविड वार्नर का एक और धमाका, विराट कोहली को एक झटके में छोड़ दिया पीछे

U19 World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Latest Cricket News