1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट प्लेयर्स के नामों का हुआ ऐलान, लिस्ट में टीम इंडिया की स्टार प्लेयर का भी नाम

प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट प्लेयर्स के नामों का हुआ ऐलान, लिस्ट में टीम इंडिया की स्टार प्लेयर का भी नाम

आईसीसी ने अक्टूबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ मंथ में नॉमिनेट होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट को जारी कर दिया है, जिसमें मेंस के नॉमिनेशन में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं, लेकिन महिला नॉमिनेश में टीम इंडिया की स्टार प्लेयर का नाम जरूर शामिल है।

Smriti Mandhana And Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Image Source : AP स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 खत्म होने के साथ ही अक्टूबर महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को लेकर प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट होने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। आईसीसी ने महिला के साथ पुरुष कैटेगिरी में भी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट होने वाले प्लेयर्स का नाम जारी किए हैं। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में कई प्लेयर्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें जिन तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है उसमें एक नाम भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना का भी शामिल है।

मंधाना ने वर्ल्ड कप में बनाए 400 से अधिक रन

स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जितवाने में बल्ले से काफी अहम भूमिका अदा की थी। मंधाना ने 9 मैचों में 54.25 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 434 रन बनाए थे, जिसमें एक शतकीय पारी भी देखने को मिली थी। मंधाना एक बार इस साल प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतने में कामयाब हो चुकी हैं, वहीं अब दूसरी बार उनके पास इस अवॉर्ड को जीतने का मौका है। मंधाना के अलावा 2 और प्लेयर्स जिनके आईसीसी की तरफ से अक्टूबर महीने के लिए महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने के लिए नॉमिनेट किया गया है, उसमें साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर का नाम शामिल है। लौरा वोल्वार्ड्ट जहां महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर रहीं जिसमें उनके बल्ले से कुल 571 रन देखने को मिले। वहीं एश्ले गार्डनर भी बल्ले से 328 रन बनाने में कामयाब रहीं थी।

पुरुष में इन तीन प्लेयर्स को किया गया नॉमिनेट

अक्टूबर महीने के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किए गए प्लेयर्स की लिस्ट को देखा जाए तो उसमें साउथ अफ्रीकी टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज सेनुरन मुथुसामी, पाकिस्तान के नौमान अली और अफगानिस्तान के राशिद खान का नाम शामिल है। सेनुरन मुथुसामी का पाकिस्तान के दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान देखने को मिला था, जिसमें मुथुसामी ने कुल 11 विकेट हासिल किए थे, इसके अलावा बल्ले से कुल 106 रन बनाए थे।

वहीं पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाद नौमान अली को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कुल 14 विकेट हासिल किए थे। राशिद खान का भी अक्टूबर महीने में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने टी20 में जहां कुल 9 विकेट हासिल किए थे तो वहीं वनडे में कुल 11 विकेट हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: भारत के खिलाफ दो टी20 शतक लगाने वाले धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, बचके रहे टीम इंडिया

IND vs AUS: चौथे टी20 मैच से पहले सामने आई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की टेंशन, बताया किस बड़ी चुनौती के लिए हो रहे हैं तैयार

Latest Cricket News