1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: भारत के खिलाफ दो टी20 शतक लगाने वाले धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, बचके रहे टीम इंडिया

IND vs AUS: भारत के खिलाफ दो टी20 शतक लगाने वाले धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, बचके रहे टीम इंडिया

 Published : Nov 06, 2025 12:40 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 12:40 pm IST

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच आज है और इसमें ग्लेन मैक्सवेल भी खेलते हुए नजर आएंगे। जो भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में दो सेंचुरी लगा चुके हैं।

glenn maxwell- India TV Hindi
ग्लेन मैक्सवेल Image Source : GETTY

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जारी है। अब तक तीन मैच हो चुके हैं और सीरीज बराबरी पर है। अब चौथे मैच से काफी कुछ तय होगा कि सीरीज किस ओर जाएगी। इस बीच चौथे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक की एंट्री हो गई है। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उसने टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में दो शतक लगाने का काम किया है। इससे उसकी खिलाड़ी के बारे में जाना जा सकता है। वही खिलाड़ी एक बार​ फिर भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा हो सकता है। 

ग्लेन मैक्सवेल हो गई है टीम में वापसी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में दो मैच बाकी हैं। इस बीच  ऑस्ट्रेलियाई टीम अब एशेज पर भी ध्यान दे रही है। इसीलिए कई खिलाड़ियों को रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया है। जोश इंगलिस को अगर छोड़ दें तो अब भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज में केवल सफेद बॉल के विशेषज्ञ ही टीम का हिस्सा हैं। इस बीच, ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हो गई है। क्वींसलैंड कैरारा ओवल में खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच में इससे काफी मजबूती मिलेगी। 

चोट के बाद वापसी कर रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने सितंबर के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले माउंट माउंगानुई में नेट्स पर उन्हें अचानक चोट लग गई थी। बाद में पता चला कि उन्हें फ्रेक्चर हुआ है। अब मैक्सवेल पूरी तरह से फिट हैं और भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी की संभावना है।

अब तक भारत के खिलाफ दो शतक लगा चुके हैं मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों में दो शतक लगाए हैं। मैक्सवेल ने पहला शतक भारत के खिलाफ साल 2019 में मारा था, तब उन्होंने बेंगलुरु में नाबाद 113 रनों की धाकड़ पारी खेली थी। इसके बाद साल 2023 में गुवाहटी में खेले गए मुकाबले में ग्लैन मैक्सवेल ने एक बार फिर से नाबाद 104 रन ठोक दिए थे। 

ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग आर्डर में होगा बदलाव

सीरीज के बीच में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड और सीन एबॉट को टीम से रिलीज कर दिया है। ऐसे में मैथ्यू शॉर्ट बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आकर कप्तान मिशेल मार्श के साथ पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि ग्लेन मैक्सवेल उनकी जगह लेंगे। सीन एबॉट के उपलब्ध न होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया बेन ड्वारशुइस को अपनी टीम में शामिल कर सकता है। भारत की टीम में अब कुलदीप यादव भी नहीं हैं, जिन्हें टीम से रिलीज़ कर दिया गया है और वे आज से दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ शुरू हो रहे चार दिवसीय मैच में खेलने के लिए भारत लौट आए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: मैट शॉर्ट, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिच ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, मैट कुहनेमन। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया में मिल गई एंट्री, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में भी रन नहीं बना पा रहा ये खिलाड़ी

IND A vs SA A Live Cricket Score: भारत की पहले बल्लेबाजी, यहां देखें लाइव स्कोर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल