1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए ICC ने मैच ऑफिशियल के नामों का किया ऐलान, ऑन-फील्ड अंपायर के नाम आए सामने

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए ICC ने मैच ऑफिशियल के नामों का किया ऐलान, ऑन-फील्ड अंपायर के नाम आए सामने

IND vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेला जाएगा। आईसीसी की तरफ से फाइनल को लेकर मैच ऑफिशियल के नामों का ऐलान कर दिया गया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय क्रिकेट टीम

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को भिड़ंत होगी। दोनों ही टीमों का फाइनल तक का सफर थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जहां एकतरफा जीत हासिल करते हुए खिताबी मैच के लिए अपनी जगह को पक्का किया था। वहीं टीम इंडिया को लेकर बात की जाए तो उन्होंने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रनों से मात देते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। अब इस अहम मैच को लेकर आईसीसी की तरफ से भी मैच ऑफिशियल के नामों का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें ऑन-फील्ड अंपायर जिनपर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी उनके नाम भी सामने आ गए हैं।

रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ संभालेंगे ऑन-फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर आईसीसी की तरफ से मैच ऑफिशियल के नामों को जारी किए जाने के साथ ऑन-फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ संभालेंगे। साल 2024 में जब टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी तो फाइनल मैच में ऑन-फील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ भी थे, जिसमें वह लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में ये जिम्मेदारी संभालेंगे। रिचर्ड इलिंगवर्थ की गिनती अनुभवी अंपायर्स में की जाती है, जिसमें उन्होंने साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप और साल 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी ऑन-फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी को संभाला था। वहीं एलेक्स व्हार्फ को लेकर बात की जाए तो वह भी आईसीसी के एलीट पैनल के अंपायर्स लिस्ट में शामिल हैं।

एंडी पायक्रॉफ्ट निभाएंगे मैच रेफरी की जिम्मेदारी

ऑन-फील्ड अंपायर्स के अलावा फाइनल मुकाबले के लिए मैच रेफरी की जिम्मेदारी को एंडी पायक्रॉफ्ट संभालेंगे तो वहीं तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी को साउथ अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर के कंधों पर रहने वाली है। 48 साल के पालेकर को मार्च 2025 में व्हार्फ के साथ ICC के एलीट पैनल ऑफ अंपायर लिस्ट में शामिल किया गया था और उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान 6 मैचों में अंपायरिंग की है। वहीं फोर्थ अंपायर की जिम्मेदारी ड्रियन होल्डस्टॉक चौथे अंपायर संभालेंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए मैच ऑफिशियल

  • ऑन-फील्ड अंपायर - रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ
  • थर्ड अंपायर - अल्लाहुद्दीन पालेकर
  • फोर्थ अंपायर - एड्रियन होल्डस्टॉक
  • मैच रेफरी - एंडी पायक्रॉफ्ट

ये भी पढ़ें

शिवम दुबे का तीन बार रन आउट होना टीम इंडिया के लिए है वर्ल्ड कप जीतने का इशारा, बन गया ये अद्भुत संयोग

IND vs NZ: फाइनल में उतरते ही भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रच देंगी इतिहास, आईसीसी टूर्नामेंट का बड़ा कीर्तिमान

Latest Cricket News