1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: फाइनल में उतरते ही भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रच देंगी इतिहास, आईसीसी टूर्नामेंट का बड़ा कीर्तिमान

IND vs NZ: फाइनल में उतरते ही भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रच देंगी इतिहास, आईसीसी टूर्नामेंट का बड़ा कीर्तिमान

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Mar 06, 2026 03:23 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 03:46 pm IST

भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला एक बार​ फिर होने जा रहा है। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में दोनों की भिड़ंत होगी तो इतिहास बन जाएगा।

Suryakumar Yadav and Mitchell Santner- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर Image Source : AP PTI

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक और आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में आमने सामने होने जा रही हैं। 8 मार्च को जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी तो इतिहास रच देंगी। इससे पहले आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में कभी ऐसा नहीं हुआ, जो अब होने जा रहा है। दोनों दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं और जब ये आपस में टकराएंगी तो धमाका होना तय है। चलिए आपको बताते हैं कि आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार क्या होने जा रहा है। 

पहली बार साल 2000 में खेला गया था भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी फाइनल

टी20 विश्व कप 2026 में जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी तो दुनिया की पहली ऐसी टीमें बन जाएंगी, जो आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों फॉर्मेट का फाइनल खेलती हुई नजर आ चुकी हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 2000 में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया था। तब चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों टीमों भिड़ी थी। न्यूजीलैंड ने भारत को 4 रन से हराकर खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि तब इसे चैंपियंस ट्रॉफी नहीं, बल्कि आईसीसी नॉक आउट कहा जाता था। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी टीम इंडिया

इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें साल 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के फाइनल में भिड़ी थीं। उस साल भारत को निराशा हाथ लगी थी। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद साल 2025 यानी अब से करीब एक साल पहले ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इनकी टक्कर हुई। इस बार भारत ने फिर से बाजी मारी और न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। इसके बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल की टक्कर होगी। 

तीनों फॉर्मेट के फाइनल में अब हो जाएगी भिड़ंत

यानी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल, तीनों में दोनों टीमें फाइनल खेलने जा रही हैं। ऐसा इससे पहले कभी दो टीमों के बीच नहीं हुआ। अब देखना ये होगा कि कौन सी टीम फाइनल में बाजी मारती है। दोनों टीमें अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन कर यहां तक पहुंची हैं और एक जीत के बाद खिताब भी अपने नाम कर लेंगी। कुल मिलाकर ये तो लग रहा है मैच काफी रोचक होगा और जो टीम उस​ दिन अच्छा खेल दिखाएगी, वो बाजी मार लेगी।

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ: फाइनल में बदलनी होगी टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग इलेवन, इस खिलाड़ी ने खड़ी की मुसीबत

ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल