A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC को लगा तगड़ा झटका, अमेरिका- ईरान की जंग से दोहा में आईसीसी बोर्ड की मीटिंग रद्द

ICC को लगा तगड़ा झटका, अमेरिका- ईरान की जंग से दोहा में आईसीसी बोर्ड की मीटिंग रद्द

ईरान पर USA के हमले से मिडिल ईस्ट में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच आई एक खबर ने ICC को तगड़ा झटका दे दिया है।

ICC- India TV Hindi
Image Source : AFP ICC

ICC: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब क्रिकेट पर भी पड़ने लगा है। इसी वजह से इस महीने इंडियन क्रिकेट काउंसिल यानी ICC की दोहा में होने वाली अहम बोर्ड और कमेटी बैठकों को रद्द कर दिया गया है। इन बैठकों में क्रिकेट के भविष्य से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी। ICC की बोर्ड और विभिन्न कमेटियों की बैठकें 25 से 27 मार्च के बीच कतर की राजधानी में आयोजित होनी थीं। लेकिन US और ईरान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष और सीमित उड़ानों के कारण इन बैठकों को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। हालांकि, ICC पूरी तरह से बैठकें टालने के बजाय कुछ अहम मीटिंग वर्चुअल तरीके से अगले कुछ हफ्तों में कराने की योजना बना रहा है। खासकर वित्त समिति से जुड़े मुद्दों पर ऑनलाइन बैठकें आयोजित की जाएंगी।

अप्रैल में हो सकती है आमने-सामने मीटिंग

ICC अधिकारियों के अनुसार, अगर जल्द हालात सामान्य होते हैं और एयरस्पेस पूरी तरह खुल जाता है, तो अप्रैल में बोर्ड और कमेटी सदस्यों की आमने-सामने बैठक कराने की संभावना बनी हुई है। इन बैठकों में ICC बोर्ड डायरेक्टर्स, विभिन्न क्रिकेट बोर्डों के CEO, कमेटी सदस्य और ICC के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होने वाले थे।

बड़े मुद्दों पर होनी थी चर्चा

ESPNCricinfo की रिपोर्ट क दोहा में प्रस्तावित बैठकों में क्रिकेट से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी थी। इनमें प्रमुख रूप से ICC के ग्लोबल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स और अगले फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) पर चर्चा करना है। इसके अलावा 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया निर्धारित करना भी है। 

कतर में पहली बार होने वाली थी मीटिंग

यह पहली बार था जब ICC की अहम मीटिंग कतर में आयोजित होने वाली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में क्रिकेट की लोकप्रियता में तेजी से वृद्धि हुई है और हाल के सालों में भागीदारी दर में 447% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात का असर इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल पर भी पड़ा है। अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच 13 से 25 मार्च के बीच UAE में व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जानी थी, जिसे अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 

वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम का ऐलान, कप्तान की स्क्वाड में हुई वापसी

कीवी टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों की स्क्वॉड में वापसी, 15 मार्च से खेली जाएगी सीरीज

Latest Cricket News