1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: जो रूट से छिनी नंबर वन की कुर्सी, शुभमन ​गिल ने लगाई छलांग, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भयंकर बदलाव

ICC Rankings: जो रूट से छिनी नंबर वन की कुर्सी, शुभमन ​गिल ने लगाई छलांग, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भयंकर बदलाव

ICC Rankings: आईसीसी ने टेस्ट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। हैरी ब्रूक अब नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। जो रूट को तीसरे स्थान पर जाना पड़ा है। इस बीच भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी छलांग मारकर अपने रैंकिंग में सुधार किया है।

shubman gill- India TV Hindi
Image Source : AP शुभमन ​गिल

ICC Test Rankings: आईसीसी रैंकिंग में इस बार भयंकर बदलाव नजर आ रहा है। खास बात ये है कि इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट, जो लंबे समय ये पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज थे, उसने अब टॉप का ताज छिन गया है। वे काफी नीचे आ गए हैं। हैरी ब्रूक टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। इस बीच भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी लंबी छलांग मारी है। इस बीच भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को हल्का सा नुकसान झेलना पड़ा है।

हैरी ब्रूक बने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग नंबर एक बल्लेबाज, ट्रेविस हेड दूसरे नंबर पर पहुंचे

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक अब आईसीसी के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। हैरी ब्रूक की रेटिंग अब बढ़कर 869 की हो गई है। उन्हें इस बार एक स्थान का फायदा​ मिला है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक ट्रेविस हेड ने भी एक स्थान की छलांग मारी है। वे अब दूसरे नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। उनकी ताजा रेटिंग 853 की है। जो रूट पहले से अब सीधे तीसरे नंबर पर आ पहुंचे हैं। उन्हें दो स्थानों का नुकसान हुआ है। रूट की रेटिंग घटकर अब 851 की रह गई है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में रूट का बल्ला नहीं चला था। पहली पारी में वे एक रन बनाकर आउट हो गए और दूसरी पारी में आठ रन बनाकर पवेलियन चले गए। इसका नुकसान उन्हें इस बार की रैंकिंग में हुआ है। 

केन विलियमसन को भी एक स्थान का नुकसान

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं। श्रीलंका के कामेंदु मेंडिस एक स्थान के फायदे के साथ नंबर 5 पर आ गए हैं। केन विलियमसन की बात की जाए तो उन्हें भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब नंबर 6 पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 780 की रह गई है। केन के बल्ले से भी पिछले कुछ वक्त से रन नहीं आ रहे हैं। टेम्बा बावुमा नंबर सात पर पहले की ही तरह बने हुए हैं। 

शुभमन गिल ने मारी छलांग, यशस्वी जायसवाल नीचे गए

इस बीच भारतीय कप्तान शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने दो स्थानों की छलांग मारी है। वे अब सीधे नंबर आठ पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 743 की हो गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने 126 रनों की शानदार पारी खेली थी। यही वजह रही कि उन्हें उछाल मिला है। यशस्वी जायसवाल एक स्थान के नुकसान के साथ अब नौवें नंबर पर फिसल गए हैं। श्रीलंका के दिनेश चंदीमल एक स्थान के उछाल के साथ नंबर 10 पर आ गए हैं। 

यह भी पढ़ें

ICC Women's T20 World Cup 2026: कितने बजे शुरू होंगे टी20 विश्व कप के मैच, तीनों वक्त नोट कर लीजिए

BCCI से हो गई थी बड़ी चूक, फिर अचानक बदला फैसला, टीम इंडिया ने मार लिया मैदान

Latest Cricket News