A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: स्टार भारतीय बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त फायदा, कप्तान टॉप-10 से सिर्फ 1 पायदान दूर

ICC Rankings: स्टार भारतीय बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त फायदा, कप्तान टॉप-10 से सिर्फ 1 पायदान दूर

ICC की ओर से ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ICC T20I रैंकिंग में स्टार भारतीय बल्लेबाज 2 स्थान की छलांग लगाते हुए टॉप-5 के बेहद करीब पहुंच गई हैं।

ICC Rankings- India TV Hindi
Image Source : PTI शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना

ICC Rankings: ICC रैंकिंग में भारत का दबदबा एक बार फिर देखने को मिल रहा है। ताजा ICC महिला T20I रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों को जबरदस्त फायदा हुआ है। युवा स्टार शैफाली वर्मा जहां टॉप-5 के बेहद करीब पहुंच गई हैं, वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टॉप-10 में वापसी की दहलीज पर खड़ी नजर आ रही हैं। 21 अप्रैल को जारी हुई ताजा रैंकिंग में शैफाली वर्मा ने अपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर दो स्थान की छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तेजतर्रार 57 रन की पारी खेलकर इस उपलब्धि को हासिल किया और अब वह टॉप-5 में एंट्री से बस एक कदम दूर हैं।

टॉप- 10 में 2 भारतीय बल्लेबाज

T20I बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में भारत की सिर्फ 2 महिला बल्लेबाज शामिल हैं। भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को एक पायदान का नुकसान हुआ है। हालांकि, वह अभी भी चौथे स्थान पर कायम रहते हुए टीम की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली बल्लेबाज बनी हुई हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने  शानदार वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में नाबाद 47 रन की पारी खेली, जिसके चलते वह दो पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं और अब टॉप-10 में शामिल होने से बस थोड़ा ही पीछे हैं।

T20I सीरीज में भारत को पलटवार का इंतजार

ICC रैंकिंग में बदलाव भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की T20I सीरीज के बीच आया है, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उनके हालिया प्रदर्शन का इनाम मिला है। यह सीरीज इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू होने वाले ICC महिला T20 वर्ल्ड कप से पहले काफी अहम मानी जा रही है। साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ड्ट ने दूसरे T20I में अर्धशतक जड़कर पांचवां स्थान बरकरार रखा है। 5 मैचों की T20I सीरीज में भारतीय टीम 0-2 से पीछे चल रही है। सीरीज में हार से बचने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में तीसरा मुकाबला जीतना होगा।

ICC T20I गेंदबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान की स्टार गेंदबाज सादिया इकबाल नंबर-1 पर कायम हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा पांच स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। T20I ऑलराउंडर्स की सूची में न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी अमेलिया केर शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी नहीं, कोई और निकला सिक्सर किंग, टीम को बना चुका है आईपीएल चैंपियन

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे मैच के वक्त में बदलाव, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, नोट कीजिए

Latest Cricket News