1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे मैच के वक्त में बदलाव, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, नोट कीजिए

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे मैच के वक्त में बदलाव, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, नोट कीजिए

 Published : Apr 21, 2026 10:26 am IST,  Updated : Apr 21, 2026 10:26 am IST

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज चल रही है। दो मैच हो चुके हैं और अब तीसरे की बारी है। इसके समय में बदलाव है, उसे जान लीजिए।

smriti mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस वक्त टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसमें महिला टीमें आमने सामने हैं। अभी तक सीरीज के दो मैच हो चुके हैं और दोनों मैच साउथ अफ्रीका ने जीते हैं। अब अगर टीम इंडिया को सीरीज बचानी है तो उसे अगला मैच जीतना ही होगा। अगला यानी तीसरा मैच कब खेला जाएगा, ये जान लीजिए। साथ ही मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कर लीजिए, क्योंकि ये बदले हुए वक्त पर होगा। 

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। ये सीरीज आने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले काफी अहम है। हालांकि भारतीय टीम का प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मैच टीम हार चुकी है। अब तीसरा मैच भी हारे तो सीरीज चली जाएगी, साथ ही विश्व कप की तैयारियों को भी झटका लगेगा। हालांकि वापसी की उम्मीद की जा सकती है। 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला टी20 सीरीज का तीसरा मैच रात साढ़े नौ बजे से शुरू होगा

टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का अगला मुकाबला 22 अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा। ये मैच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होना है। इस सीरीज का पहला मैच भारतीय समय अनुसार रात साढ़े 9 बजे से शुरू हुआ था, इसके बाद दूसरा मैच शाम साढ़े 5 बजे से खेला गया। अब अगर तीसरे मैच की बात करें तो ये साढ़े नौ बजे से खेला जाना शुरू होगा। चौथा मैच भी इसी वक्त यानी साढ़े नौ बजे से होगा, लेकिन पांचवां और आखिरी मैच साढ़े 5 बजे से खेला जाएगा। चूंकि मैच शुरू होने का वक्त बदल जाता है, इसलिए इसे अभी से नोट कर लीजिए, नहीं तो आपको मैच छूट भी सकता है। 

अब तक पहले दो मैचों में भारतीय टीम को करारी शिकस्त

सीरीज में अब तक की बात करें तो दोनों मैच भारतीय महिला टीम हार चुकी है। पहले मैच में जहां टीम को 6 विकेट से हार मिली, वहीं दूसरे में 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। अब तीसरे मैच में अगर वापसी नहीं हुई तो ये चिंता की बात होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 12 जून से ही आईसीसी की ओर से महिला टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है। भारतीय इसे जीतने की दावेदार मानी जा रही है।

IND vs SA सीरीज का पूरा शेड्यूल

17 अप्रैल: पहला T20 : डरबन (9:30 बजे)
19 अप्रैल: दूसरा T20I : डरबन (5:30 बजे)
22 अप्रैल: तीसरा T20I : जोहानिसबर्ग (9:30 बजे)
25 अप्रैल: चौथा T20I : जोहानिसबर्ग (9:30 बजे)
27 अप्रैल: पांचवां T20I:  बेनोनी (5:30 बजे)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।

साउथ अफ्रीका महिला  क्रिकेट टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन।

यह भी पढ़ें 

IND vs AFG: कब खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट, आखिर क्यों नहीं होगा WTC का हिस्सा

शुभमन गिल ने हारकर भी तोड़ा हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड, मुंबई ने ध्वस्त किया टाइटंस का ​किला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल