शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम एक और मैच हार गई है। हालांकि अहमदाबाद को गुजरात टाइटंस का मजबूत किला माना जाता था, लेकिन इस बार मुंबई ने उसे ध्वस्त कर दिया है। वैसे तो शुभमन गिल की टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसके बाद भी गिल ने हार्दिक पांड्या का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस हार से जीटी की उम्मीदों को झटका लगा है और टीम को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
साल 2022 में हार्दिक पांड्या बने थे गुजरात टाइटंस के पहले कप्तान
आईपीएल में गुजरात टाइटंस की एंट्री साल 2022 में हुई थी। तब हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया था। पहली ही बार में हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने ट्रॉफी जीत ली थी, लेकिन इसके बाद वे भी वे ज्यादा दिन तक अपनी टीम के साथ नहीं रहे। साल 2023 के आईपीएल के बाद वे साल 2024 में मुंबई इंडियंस चले गए और वहां कप्तान बन गए। इस दौरान ना तो गिल अपनी टीम जीटी को खिताब दिला पाए और ना ही हार्दिक अपनी टीम एमआई को ही चैंपियन बना पाए।
गुजरात के कप्तान के तौर पर हार्दिक से आगे निकले गिल
हार्दिक पांड्या ने इन दो साल के दौरान 31 मैचों में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की और उसमें से 22 मैच जीत भी लिए। केवल 9 ही मैच ऐसे रहे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब शुभमन गिल उनसे आगे निकल गए हैं। गिल ने अब तक 32 मैचों में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर ली है। इसमें वे बतौर कप्तान केवल 17 ही जीत पाए हैं और 15 में हार मिली है। यानी कुल मिलाकर देखें तो हार्दिक गिल से कहीं बेहतर कप्तान साबित हुए हैं। कम से कम गुजरात टाइटंस को लेकर तो ये बात कही ही जा सकती है। तीन मैचों में राशिद भी जीटी के कप्तान रहे, जिसमें से एक में जीत और दो में हार उन्हें मिली है।
अहमदाबाद में लगातार हार का सिलसिला मुंबई ने तोड़ा
इस बीच हार्दिक की खास बात ये है कि साल 2014 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि मुंबई इंडियंस ने अहमदाबाद में जाकर जीत दर्ज की हो। साल 2014 में टीम जीत थी, लेकिन इसके बाद 6 लगातार हार भी मिली। मुंंबई की टीम कभी भी अहमदाबाद के इस नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात को नहीं हरा पाई थी, लेकिन अब वो दौर खत्म हो गया है।
यह भी पढ़ें
IPL Points Table: मुंबई इंडियंस की जीत से 3 टीमों को नुकसान, अंक तालिका में भयंकर उठापटक