1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC T20 World Cup 2026 के लिए 2 और टीमों ने किया क्वालीफाई, 17 टीमों के नाम हुए तय

ICC T20 World Cup 2026 के लिए 2 और टीमों ने किया क्वालीफाई, 17 टीमों के नाम हुए तय

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में साल 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसको लेकर जिम्बाब्वे और नामीबिया ने भी क्वालीफाई कर लिया है। अब तक इस मेगा इवेंट के लिए कुल 17 टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।

Zimbabwe And Namibia cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP जिम्बाब्वे और नामीबिया क्रिकेट टीम

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का अगला संस्करण साल 2026 में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 में जगह बनाने वाली टीमें जहां इस इवेंट के लिए अपनी जगह पहले ही तय कर चुकी थी, तो वहीं कुछ को रैंकिंग के आधार पर क्वालिफिकेशन मिल गया। इसके अलावा बाकी टीमों का फैसला क्षेत्रीय क्वालीफाई राउंड से होना है, जिसमें अब अफ्रीका रीजनल क्वालिफिकेशन में जिम्बाब्वे और नामीबिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करने के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

जिम्बाब्वे और नामीबिया दोनों फाइनल में पहुंचने के साथ पक्की की अपनी जगह

अफ्रीका रीजनल क्वालिफिकेशन से टॉप 2 टीमों को अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में जगह मिलनी थी, इसमें टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में नामीबिया की टीम ने तांजानिया के खिलाफ मुकाबला खेलते हुए उसे 63 रनों से अपने नाम करने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया और मेगा इवेंट का टिकट भी हासिल किया। वहीं दूसरी तरफ जिम्बाब्वे की टीम जो पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की करने में कामयाब नहीं हो सकी थी, उन्होंने इस बार क्वालिफिकेशन राउंड में कोई भी गलती नहीं करते हुए दूसरे सेमीफाइनल में केन्या को एकतरफा 7 विकेट से मात दी और सीधे फाइनल में जगह बनाने के साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

अब तक कुल 17 टीमों के नाम हो चुके हैं तय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब तक कुल 17 टीमों के नाम तय हो चुके हैं, जिसमें भारत और श्रीलंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, जिम्बाब्वे और नामीबिया की टीम का नाम शामिल है। वहीं बाकी की तीन टीमों का फैसला ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालीफाई राउंड से होगा जिसमें ओमान, यूएई, कतर, नेपाल, सामोआ, कुवैत, मलेशिया, जापान और पापुआ न्यू गिनी की टीम हिस्सा लेगी। इन टीमों को तीन-तीन के अलग ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें 8 अक्टूबर से इसके मुकाबले ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें

VIDEO-कुलदीप यादव ने फेंकी ऐसी गेंद, हक्का-बक्का रह गया विरोधी बल्लेबाज; लौटना पड़ा पवेलियन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, भारत में ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज

Latest Cricket News