1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO-कुलदीप यादव ने फेंकी ऐसी गेंद, हक्का-बक्का रह गया विरोधी बल्लेबाज; लौटना पड़ा पवेलियन

VIDEO-कुलदीप यादव ने फेंकी ऐसी गेंद, हक्का-बक्का रह गया विरोधी बल्लेबाज; लौटना पड़ा पवेलियन

 Published : Oct 02, 2025 12:23 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 02:53 pm IST

IND vs WI: कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शे होप को एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसे वह समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

kuldeep yadav- India TV Hindi
कुलदीप यादव Image Source : AP

India vs West Indies 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद विंडीज की टीम का टॉप ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे ध्वस्त हो गया। पहले सेशन के बाद वेस्टइंडीज ने पांच विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। पहले सेशन की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने शे होप को पवेलियन की राह दिखाई है।

कुलदीप यादव ने फेंकी शानदार गेंद

कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी का 24वां ओवर फेंका और इस ओवर की पहली गेंद रोस्टन चेज ने खेली और एक रन लिया। इसके बाद दूसरी गेंद शे होप ने खेली। इस गेंद ने टप्पा खाने के बाद तेजी के साथ टर्न लिया। फिर अंदर गई और होप का स्टंप ले उड़ी। होप इस गेंद को ड्राइव करना चाहते हैं। लेकिन गेंद की टर्न से वह बिल्कुल हक्के बक्के रह गए और उन्हें समझ ही नहीं आया कि ये क्या हो गया है? कुलदीप ने बेहतरीन गेंद फेंकी और फिर भारतीय खिलाड़ी काफी देर तक विकेट का जश्न मनाते रहे।

फ्लॉप रहे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज

मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने तेगनारायण चंद्रपॉल, एलिक अल्थानाजे और ब्रेंडन किंग के विकेट झटके। उनके आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। जसप्रीत बुमराह ने ओपनर जॉन कैम्पबेल को पवेलियन की राह दिखाई। वह मैच में सिर्फ 8 रन बना सके। शे होप भारत के स्पिनर्स के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 36 गेंदों में 26 रन बना भी लिए थे, जिसमें तीन चौके शामिल रहे थे। लेकिन कुलदीप की गेंद को वह सही से पढ़ नहीं पाए और आउट हो गए।

यह भी पढ़ें:

मैच हारने में भारतीय टीम के बराबर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम, Women World Cup में हुआ खराब काम

टॉस हारते ही शुभमन गिल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, कपिल देव को छोड़ दिया पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल