1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-श्रीलंका सीरीज खत्म होने पर ICC टेस्ट टीम रैंकिंग हुई अपडेट, टीम इंडिया को हुआ यह फायदा

भारत-श्रीलंका सीरीज खत्म होने पर ICC टेस्ट टीम रैंकिंग हुई अपडेट, टीम इंडिया को हुआ यह फायदा

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत कोलंबो के मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले के ड्रॉ होने के साथ खत्म हो गई। इस सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी की तरफ से टेस्ट टीम रैंकिंग को भी अपडेट कर दिया गया है, जिसमें पोजीशन में तो कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन रेटिंग प्वाइंट टीम इंडिया के जरूर बढ़े हैं।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AFP भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका का दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दौरा कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मुकाबले के ड्रॉ होने के बाद 1-0 की सीरीज जीत के साथ खत्म हो गया। टीम इंडिया ने इस सीरीज के पहले मुकाबले को जो गॉल के स्टेडियम में खेला गया उसे अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी तो वहीं दूसरे मैच में भी जीत चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद तय दिख रही थी, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुशा की शानदार शतकीय पारी ने मुकाबले को पूरी तरह से पलट दिया जिसके बाद उनको ड्रॉ के साथ संतोष करना पड़ा। इस टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी की तरफ से टेस्ट टीम रैंकिंग का अपडेट भी जारी किया गया जिसमें टीम इंडिया की पोजीशन में तो कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन उनको रेटिंग प्वाइंट में जरूर फायदा हुआ है, जबकि श्रीलंका को नुकसान का सामना करना पड़ा।

टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ने के पहुंची करीब

आईसीसी की तरफ से भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद जारी की गई अपडेटेड टेस्ट टीम रैंकिंग में भारतीय टीम अभी चौथी पोजीशन पर काबिज है, जिसमें इस सीरीज के शुरू होने से पहले जहां उनके रेटिंग प्वाइंट 104 थे तो वहीं इसमें एक प्वाइंट का फायदा हुआ जो अब 105 हो गए हैं। टीम इंडिया से आगे तीसरे नंबर पर काबिज न्यूजीलैंड की टीम के 106 रेटिंग प्वाइंट हैं। ऐसे में अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली अगली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के पास कीवी टीम को पीछे छोड़ने का शानदार मौका रहने वाला है। अभी आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 126 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहली पोजीशन पर है जबकि साउथ अफ्रीका 119 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।

श्रीलंका को हुआ रेटिंग प्वाइंट में नुकसान

टीम इंडिया के खिलाफ 1-0 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में अभी भी 7वीं पोजीशन पर है जिसमें उनको रेटिंग प्वाइंट्स में एक अंक का नुकसान हुआ है और वह उसके अब पाकिस्तान के बराबर 75 रेटिंग प्वाइंट हैं। हालांकि पाकिस्तानी टीम रैंकिंग में 8वें नंबर पर है तो वहीं बांग्लादेश की टीम जो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म करने में कामयाब हुई थी वह 78 रेटिंग प्वाइंट के साथ छठे नंबर पर है।

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग

पोजीशन टीम रेटिंग प्वाइंट्स
1 ऑस्ट्रेलिया 126
2 साउथ अफ्रीका 119
3 न्यूजीलैंड 106
4 भारत 105
5 इंग्लैंड 99
6 बांग्लादेश 78
7 श्रीलंका 75
8 पाकिस्तान 75
9 वेस्टइंडीज 74
10 जिम्बाब्वे 17

ये भी पढ़ें

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, अब WTC पॉइंट्स टेबल में कहां खड़ा है भारत? फाइनल की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका

कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर क्या दिया बहाना? न्यूजीलैंड टूर पर भी बोले

Latest Cricket News