IND U19 vs USA U19 Live Streaming: अंडर 19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी से होने वाली है। यह टूर्नामेंट इस बार जिम्बाब्वे और नामीबिया की कप्तानी में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज यूएसए के खिलाफ मैच के साथ करेगी और यह टूर्नामेंट का पहला मैच भी होगा, ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ ही वर्ल्ड कप की शुरुआत करना चाहेगी। इस दौरान टीम इंडिया के फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। वैभव इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं।
भारतीय टीम से फैंस को हैं काफी उम्मीदें
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को आयुष म्हात्रे, दीपेश देवेंद्रन जैसे खिलाड़ियों से भी काफी उम्मीदें रहेंगी। लेकिन सभी की नजरें फिर से वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी। वैभव ने वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले वॉर्मअप मैच और उससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। अगर इस टूर्नामेंट में वैभव का बल्ला चला तो भारत को चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। 14 साल के वैभव पहले ही कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं और ऐसे में वह इस वर्ल्ड कप में कुछ और रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे।
कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला?
U19 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले फैंस के मन में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये है कि वो इस मैच को कब और कहां लाइव देख पाएंगे। आपको बता दें कि इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सभी मैचों की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी और उससे ठीक आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर मौजूद रहेंगे। यानी कि आधा घंटे पहले ही दोनों टीमों का प्लेइंग XI सामने आ जाएगा।
कहां पर देख पाएंगे इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इन मुकाबलों को फैंस कहां देख पाएंगे। बता दें कि अंडर19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सभी मैचों की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी। फैंस अगर इस मैच को अगर अपने स्मार्टफोन में देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपके फोन में जियो हॉटस्टार का एप होना चाहिए।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेंद्रन, मोहम्मद एनान, एरन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन ए. पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी
यह भी पढ़ें
दो दिन में शुरू हो रहा है क्रिकेट वर्ल्ड कप, पहले ही मैच में नजर आएगी टीम इंडिया
वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होंगे दो बड़े रिकॉर्ड, U19 वर्ल्ड कप में कर सकते हैं बड़ा कारनामा
Latest Cricket News