1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings में भारतीय कप्तान ने मारी छलांग, टॉप पर टीम इंडिया की ओपनिंग बल्लेबाज का कब्जा बरकरार

ICC Rankings में भारतीय कप्तान ने मारी छलांग, टॉप पर टीम इंडिया की ओपनिंग बल्लेबाज का कब्जा बरकरार

ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से 17 मार्च को जारी की महिलाओं की लेटेस्ट वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक स्थान का सुधार किया है तो वहीं ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना का पहली पोजीशन पर कब्जा बरकरार है।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Image Source : AFP हरमनप्रीत कौर

आईसीसी की तरफ से 17 मार्च को लेटेस्ट महिला रैंकिंग को जारी किया गया, जिसमें कोई भारी उलटफेर देखने को तो नहीं मिला लेकिन टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर वनडे में अपनी रैंकिंग में सुधार करने में जरूर कामयाब रही। इस बार आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग न्यूजीलैंड टीम के अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन को 2 स्थानों का नुकसान हुआ है, वहीं टीम इंडिया की अहम खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज अभी भी 12वें नंबर पर काबिज हैं। इसके अलावा कीवी महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी अमेलिया केर जिनका जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था वह बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-20 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

हरमनप्रीत 7वें नंबर पर तो स्मृति टॉप पर बरकरार

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी वनडे महिला बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार करने के साथ अब 7वें नंबर पर पहुंच गई हैं। हरमनप्रीत कौर के अभी 652 रेटिंग प्वाइंट हैं। वहीं उनके अलावा टॉप-10 में दूसरी भारतीय स्मृति मंधाना हैं जो पिछले काफी समय से पहली पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखे हुए हैं। स्मृति मंधाना के रेटिंग प्वाइंट को लेकर बात की जाए तो वह 790 हैं। सोफी डिवाइन जिनको 2 स्थान का नुकसान हुआ है वह अब 7वें से सीधे 9वें नंबर की पोजीशन पर पहुंच गई हैं, जिसमें उनके साथ संयुक्त रूप से एलिस पेरी मौजूद हैं जिन्होंने भी एक पोजीशन का सुधार किया है। जेमिमा रोड्रिग्ज अभी भी 635 रेटिंग प्वाइंट के साथ 12वें नंबर पर मौजूद हैं। अमेलिया केर जो पिछली रैंकिंग में 22वें नंबर पर थी वह अब छलांग लगाकर संयुक्त रूप से सीधे 19वीं पोजीशन पर पहुंच गई हैं।

टी20 रैंकिंग में स्मृति अभी भी दूसरे नंबर पर

महिला टी20 इंटरनेशनल में लेटेस्ट रैंकिंग को लेकर बात की जाए तो उसमें टॉप-10 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, जिसमें स्मृति मंधाना अभी भी दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्टार खिलाड़ी बेथ मूनी 787 रेटिंग प्वाइंट के साथ जहां पहले नंबर पर काबिज हैं, तो वहीं स्मृति मंधाना 770 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरी पोजीशन पर हैं। इसके अलावा शेफाली वर्मा छठी पोजीशन पर 725 रेटिंग प्वाइंट के साथ हैं। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 15वीं पोजीशन पर हैं, जिसमें उनके 638 रेटिंग प्वाइंट हैं।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे अपना पहला मैच? जबरदस्त होगी टक्कर

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने जड़ा ऐसा छक्का, स्टेडियम पार कर सीधे सड़क पर जाकर गिरी गेंद; देखें VIDEO

Latest Cricket News