A
Hindi News खेल क्रिकेट "इमाद वसीम हत्यारा है!" एक्स वाइफ ने सबूत के साथ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया सनसनीखेज आरोप

"इमाद वसीम हत्यारा है!" एक्स वाइफ ने सबूत के साथ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया सनसनीखेज आरोप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इमाद वसीम सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्स वाइफ ने इमाद वसीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Imad Wasim- India TV Hindi Image Source : AFP इमाद वसीम

पाकिस्तान क्रिकेट जगत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम पर उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सानिया का दावा है कि दिसंबर 2023 में उन्हें जबरन अबॉर्शन  के लिए मजबूर किया गया, जिसे उन्होंने हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास इस संबंध में वीडियो सबूत भी मौजूद हैं।

सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में सानिया ने आरोप लगाया कि लाहौर में उनका अबॉर्शन कराया गया और इस दौरान उन्हें कोई सहारा नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने आवाज उठाने की कोशिश की तो उन्हें चुप करा दिया गया और उनके खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलाया गया। सानिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से दखल की मांग की है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

'इमाद कातिल है'

अपनी पहली पोस्ट में सानिया ने कहा कि उनके पास वीडियो सबूत है कि इमाद ने उनके बच्चे का अबॉर्शन करवाया। पोस्ट में लिखा- दिसंबर 2023 में उसने लाहौर में मेरे बच्चे का अबॉर्शन करवाया। वह एक कातिल है और मेरे पास एक वीडियो है जो यह साबित करता है। उसने मुझे धोखा दिया। उन्होंने हाल ही में PSL ऑक्शन में इस्लामाबाद यूनाइटेड द्वारा इमाद को टीम में शामिल किए जाने पर भी सवाल उठाते हुए बहिष्कार की अपील की। सानिया ने लिखा-इस्लामाबाद यूनाइटेड ने एक कातिल और धोखेबाज को मौका दिया है। किसी भी धोखेबाज या हत्यारे को बचने का मौका नहीं मिलना चाहिए।

सानिया का कहना है कि प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें मानसिक और शारीरिक आघात झेलना पड़ा। इस मुश्किल घड़ी में इमाद ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने कुछ व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं, जिन्हें वह इमाद का बताती हैं, और दावा किया है कि उनसे संपर्क करने पर उन्हें धमकियां दी गईं।

एक्स वाइफ के पास सबूत

अशफाक ने ताजा वीडियो कहा कि वह बहुत हिम्मत के साथ यह वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं, क्योंकि वह  अपने बच्चों के लिए इंसाफ चाहती हैं। दिसंबर 2023 में उन्हें अबॉर्शन करवाने के लिए मजबूर किया गया। यह उनकी मर्जी नहीं थी और इससे उन्हें बहुत ज्यादा शारीरिक और इमोशनल ट्रॉमा हुआ। इस मुश्किल समय में जब उन्हें सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत थी, तो उन पर भरोसा नहीं किया गया। उनके पास इसे साबित करने के लिए सारे सबूत हैं।

हालांकि, इन आरोपों पर इमाद वसीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हाल ही में उन्होंने दूसरी शादी की है। मामला सोशल मीडिया और क्रिकेट हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup: विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में! पाकिस्तानी ओपनर इतिहास रचने से सिर्फ 100 रन दूर

टीम इंडिया ने ये क्या रिकॉर्ड बना दिया? 17 साल पुराना कीर्तिमान टूटा, एक ही WC में उतारे इतने गेंदबाज

Latest Cricket News