Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने ये क्या रिकॉर्ड बना दिया? 17 साल पुराना कीर्तिमान टूटा, एक ही WC में उतारे इतने गेंदबाज

टीम इंडिया ने ये क्या रिकॉर्ड बना दिया? 17 साल पुराना कीर्तिमान टूटा, एक ही WC में उतारे इतने गेंदबाज

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Feb 19, 2026 07:42 am IST, Updated : Feb 19, 2026 07:42 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी चारों मैच शानदार अंदाज में जीते।

T20 World Cup- India TV Hindi
Image Source : AFP भारतीय क्रिकेट टीम

Team India in T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सिर्फ जीत ही नहीं दर्ज कर रही, बल्कि रिकॉर्ड भी बना रही है। इस बार भारतीय टीम ने एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिससे 17 साल पुराना कीर्तिमान चकनाचूर हो गया है।

दरअसल, भारतीय टीम एक T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गेंदबाजों का इस्तेमाल करने वाली टीम बन गई है। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 12 अलग-अलग गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है। यह किसी एक T20 वर्ल्ड कप संस्करण में टीम इंडिया द्वारा इस्तेमाल किए गए गेंदबाजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले साल 2009 में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने 11 गेंदबाज आजमाए थे, लेकिन इस बार टीम इंडिया ने इस आंकड़ें को भी पीछे छोड़ दिया है।

नीदरलैंड के खिलाफ 7 गेंदबाज किए इस्तेमाल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा अब तक गेंदबाजी कर चुके हैं। नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तो भारत ने 7 अलग-अलग गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जो दर्शाता है कि टीम मैनेजमेंट रणनीति के तहत हर खिलाड़ी को आजमा रहा है।

अब सुपर-8 में दिखेगा जलवा 

यह रिकॉर्ड इस बात का संकेत है कि भारतीय टीम इस बार गहराई और विविधता के साथ उतरी है। कप्तान ने ग्रुप स्टेज में ही परिस्थितियों के मुताबिक तेज गेंदबाजों से लेकर स्पिनरों और ऑलराउंडरों तक के विकल्प का उपयोग कर लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-8 में भारतीय गेंदबाजी में और कितनी विविधता देखने को मिलती है।

गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में वरुण चक्रवर्ती भारत की ओर से अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटका चुके हैं। ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं। वरुण चक्रवर्ती के बाद अक्षर पटेल दूसरे और हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर हैं। 

T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • वरुण चक्रवर्ती - 9
  • अक्षर पटेल - 6
  • हार्दिक पांड्या - 5
  • जसप्रीत बुमराह - 4
  • मोहम्मद सिराज - 3

यह भी पढ़ें

IND vs NED: शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम, हार्दिक पांड्या को छोड़ा पीछे

पाकिस्तानी टीम में नहीं है सबकुछ सही, डगआउट में दिखी कोच हेसन और सलमान आगा के बीच बहस, देखें VIDEO

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement