Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NED: शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम, हार्दिक पांड्या को छोड़ा पीछे

IND vs NED: शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम, हार्दिक पांड्या को छोड़ा पीछे

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 18, 2026 09:46 pm IST, Updated : Feb 18, 2026 09:46 pm IST

IND vs NED: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे के बल्ले से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में 66 रनों की पारी देखने को मिली, जिसके दम पर उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Shivam Dube And Hardik Pandya- India TV Hindi
Image Source : AP शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ग्रुप-ए स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स की टीम के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का स्कोर बनाया। भारतीय टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें उनके बल्ले से 31 गेंदों में 66 रनों की पारी देखने को मिली। शिवम दुबे अपनी इस पारी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में कामयाब रहे, जिसमें उन्होंने साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को ही पीछे छोड़ दिया।

शिवम दुबे ने इस मामले में हार्दिक पांड्या को छोड़ा पीछे

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में शिवम दुबे जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उस समय तक टीम इंडिया ने 69 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दुबे ने शुरू में थोड़ा समय लिया और उसके बाद बड़े-बड़े शॉट खेले। इस मैच में दुबे ने अपना अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में ही पूरा कर लिया। वहीं उन्होंने जैसे ही अपनी पारी में 63 रनों का स्कोर पार किया उसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। दुबे ने इस मामले में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा जिनके नाम पहले ये रिकॉर्ड था। हार्दिक ने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ हुए मुकाबले में 63 रनों की पारी खेली थी।

टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • शिवम दुबे - 66 रन (बनाम नीदरलैंड्स, साल 2026)
  • हार्दिक पांड्या - 63 रन (बनाम इंग्लैंड, साल 2022)
  • युवराज सिंह - 58 रन (बनाम इंग्लैंड, साल 2007)
  • हार्दिक पांड्या - 52 रन (बनाम नामीबिया, साल 2026)
  • अक्षर पटेल - 47 रन (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2024)

अभी तक बल्ले से निभाई अहम भूमिका

शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक बल्ले से अपनी भूमिका को काफी बेहतर तरीके से निभाया है, जिसमें उन्होंने फिनिशर से लेकर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हर जगह पर खुद को साबित किया है। दुबे ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 4 मैचों में खेलते हुए 29 के औसत से कुल 116 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल है और उनका स्ट्राइक रेट 178.46 का रहा है। वहीं इसके अलावा उनके बल्ले से 8 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs NED: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव, वर्ल्ड कप डेब्यू मैच खेलेगा ये खिलाड़ी

IND vs NED: अभिषेक शर्मा के लिए टोटका भी नहीं आया काम, डक पर आउट होते ही बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement