टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में अपने शुरुआती तीनों मुकाबलों को जीतने के साथ ही पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स की टीम के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है, जिसमें प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव हुए हैं। इसमें कुलदीप यादव की जगह पर अर्शदीप सिंह की जहां वापसी हुई है तो वहीं अक्षर पटेल को आराम दिया गया है, जिसमें उनकी जगह पर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला है, जो वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेंगे।
भारत - ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
नीदरलैंड्स - माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोएलोफ़ वैन डेर मेर्वे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।
नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के पास सुपर-8 से पहले अपनी कमियों को दूर करने का शानदार मौका है। इसमें सबसे ज्यादा नजरें ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर रहने वाली हैं, जिन्होंने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल दो मुकाबले में खेले हैं और खाता खोलने में भी कामयाब नहीं हो सके। ऐसे में सुपर-8 से पहले इस मैच में उनके पास एक बड़ी पारी खेलकर अपना आत्मविश्वास हासिल करने पर होगी। वहीं इसके अलावा गेंदबाजी में अभी तक भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन तीनों ही मैचों में देखने को मिला है, जिसमें अहमदाबाद में दूसरी पारी में ओस के आने पर गेंदबाज किस तरह का प्रदर्शन करते हैं इसको लेकर भी नजरें रहेंगी।
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने के साथ ओस का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि हम इस मैच में स्कोर को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे क्योंकि अगले 2 से तीन मैच हम इसी तरह की पिच पर खेलने वाले हैं। ऐसे में हमारे लिए ये तैयारी का बेहतर मौका रहने वाला है। कैंप में मूड बहुत अच्छा है और लड़के बहुत अच्छा खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि वे उस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें
T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचते ही मेजबान देश को लगा बड़ा झटका, मैच विनर गेंदबाज हुआ बाहर
भारत के खिलाफ 0, साहिबजादा फरहान को रास आई नामीबिया, लगा दी सेंचुरी
संपादक की पसंद