1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Mullanpur Weather: इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच के दौरान कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम, बारिश होने की कितनी संभावना?

Mullanpur Weather: इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच के दौरान कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम, बारिश होने की कितनी संभावना?

Mullanpur Weather: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा। इस मैच के दौरान मुल्लांपुर का मौसम कैसा रहेगा, यहां उसकी जानकारी दी गई है।

IND vs AFG- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV भारत बनाम अफगानिस्तान

Mullanpur Weather: 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें 8 साल के लंबे अंतराल के बाद इस फॉर्मेट में आमने-सामने हो रही हैं। दोनों टीमें के बीच इससे पहले जून 2018 में पहला टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच को जीतने के लिए जाहिर तौर पर इंडिया को फेवरेट्स माना जा रहा है, लेकिन भारतीय टीम किसी भी हाल में इस मैच में अफगानिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। इस मुकाबले से पहले हम आपको बताएंगे कि इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच के दौरान मुल्लांपुर का मौसम कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम?

अफगानिस्तान के खिलाफ ये मैच इस साल भारत का पहला टेस्ट मैच होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। मौसम को लेकर बात करें तो 6 जून और 7 जून को मुल्लांपुर का मौसम साफ रहने वाला है। बारिश होने की संभावना ज्यादा नहीं है। पहले दिन मौसम के गर्म और ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है। दोपहर के समय तापमान 38° डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि ह्यूमिडिटी लगभग 32 फीसदी रहने की संभावना है। सुबह के समय आंधी-तूफान की संभावना जरूर है, लेकिन अनुमान है कि दिन गुजरने के साथ हालात बेहतर हो जाएंगे। मैच के ज्यादातर समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

IND vs AFG: कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनाई गई है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी उछाल और मदद मिलेगी, जिससे वे विरोधी टीम को परेशान कर सकते हैं। इसके बाद, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच पर बल्लेबाजी करना आसान होता जाएगा और बल्लेबाज खुलकर रन बना सकेंगे। हालांकि, खेल के आखिरी हिस्से यानी कि दूसरे या तीसरे दिन में पिच थोड़ी धीमी (स्लो) हो सकती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को गेंद को टर्न कराने में मदद मिलेगी। पिच की जो पहली तस्वीर सामने आई है, उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि पहले दिन के पहले सत्र में तेज गेंदबाजों को मिलने की उम्मीद है।

भारत बनाम अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार

अफगानिस्तान: अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, अफसर जजई (विकेटकीपर), शराफुद्दीन अशरफ, जियाउर रहमान शरीफी, कैस अहमद, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम सफी, नांगेयालिया खरोटे, रहमानुल्लाह, सेदिकुल्लाह अटल, इकराम अलीखिल

यह भी पढ़ें

Asian Games 2026: क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सभी 10 टीमें तय, नेपाल और मलेशिया ने भी किया क्वालीफाई

IND vs AFG टेस्ट मैच से एक दिन पहले हो गया ऐलान, साई सुदर्शन को मिलेगा मौका

Latest Cricket News