भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में 13 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहली बार वनडे फॉर्मेट में द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी। वहीं टीम इंडिया की नजरें इस सीरीज के साथ साल 2027 में अक्टूबर महीने में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत करने पर रहने वाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं जिसमें विराट कोहली की गैरमौजूदगी में जहां केएल राहुल को नंबर-3 की पोजीशन पर आजमाया जा सकता है तो वहीं ईशान किशन की लंबे समय के बाद वापसी की उम्मीद की जा रही है।
ट्रेनिंग सेशन में ईशान ने विकेटकीपिंग की तो राहुल ने फील्डिंग का किया अभ्यास
अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला वनडे मैच के एक दिन पहले टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन में कुछ अलग ही दृश्य देखने को मिला जिसमें पिछले काफी समय से वनडे में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल फील्डिंग का अधिक अभ्यास करते हुए नजर आए। वहीं लंबे समय के बाद वनडे स्क्वाड में वापसी करने वाले ईशान किशन ने जहां ट्रेनिंग सेशन बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया तो वहीं इसके अलावा वह विकेटकीपिंग का भी अभ्यास करते हुए नजर आए। ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही है कि विराट कोहली के इस सीरीज से अनफिट होकर बाहर होने के बाद उनकी पोजीशन पर केएल राहुल को आजमाया जा सकता है। राहुल इससे पहले पिछले काफी समय से नंबर-5 की पोजीशन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जिसमें अब उनकी पोजीशन में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है।
तीसरे नंबर को लेकर हम कर सकते हैं कुछ प्रयोग
धर्मशाला वनडे मैच के एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने नंबर-3 की पोजीशन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हमारे पास ईशान किशन, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का विकल्प मौजूद हैं। हम इन तीनों में से किसी को भी इस नंबर पर बल्लेबाजी का मौका दे सकते हैं। भविष्य को ध्यान में रखते हुए हमें और अधिक विकल्प मिलेंगे जिससे टीम का बैलेंस भी बेहतर होगा। वहीं मोर्कल ने रोहित की फिटनेस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने सभी टेस्ट पास कर लिए हैं और वह खेलते हुए दिखाई देंगे जिसमें उनकी फिटनेस को लेकर अब किसी तरह की कोई चिंता नहीं है।
ये भी पढ़ें
BAN vs AUS: तीसरे वनडे से पहले बांग्लादेश को मिली गुड न्यूज, कप्तान मेहदी हसन मिराज अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
IND vs AFG: बारिश की वजह से पहले वनडे मैच में फिर सकता है पानी, धर्मशाला में येलो अलर्ट की है वॉर्निंग
Latest Cricket News