A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: मुल्लांपुर की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा दबदबा? पहली बार खेला जाएगा यहां टेस्ट मुकाबला

IND vs AFG: मुल्लांपुर की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा दबदबा? पहली बार खेला जाएगा यहां टेस्ट मुकाबला

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच में न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के स्टेडियम में 6 जून से एक टेस्ट मैच की सीरीज का मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में इस मैच की पिच को लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं क्योंकि यहां पर पहली बार कोई टेस्ट खेला जाएगा।

IND vs AFG Mullanpur Test- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम अफगानिस्तान, टेस्ट मैच पिच रिपोर्ट

अफगानिस्तान की टीम अभी भारत के दौरे पर है जहां पर उसे मेजबान के खिलाफ 6 जून से एक टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के अलावा उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच में टेस्ट मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें इस मैदान पर ये पहले रेड बॉल इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होगा। ऐसे में मुल्लांपुर की पिच को लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दबदबा दिखेगा। इस मैच के दौरान मौसम भी अहम भूमिका निभाएगा जिसमें खिलाड़ियों को गर्मी का भी सामना करना पड़ेगा।

काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा मुकाबला

मुल्लांपुर भारतीय क्रिकेट का 31वां टेस्ट वेन्यू बनने जा रहा है, जिसमें भारत और अफगानिस्तान के बीच में इस मैदान पर खेले जाने वाले मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो ये काली मिट्टी की रहने वाली है, जिसपर शुरुआत दो दिन के खेल में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है। वहीं तीसरे दिन के खेल से इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं इस मैच में मौसम को लेकर बात की जाए तो बारिश का खलल पड़ने की उम्मीद कम की जा रही है, लेकिन दिन के शुरुआती दो सेशन में प्लेयर्स को गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जिसमें अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के पास रह सकता है। ऐसे में मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकती है ताकि चौथी पारी में स्पिनर्स को मिलने वाली मदद का फायदा उठाया जा सके।

अब तक दोनों टीमों के बीच खेला गया सिर्फ एक टेस्ट मैच

भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच टेस्ट क्रिकेट में ये दूसरा मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें इससे पहले दोनों टीमों के बीच में साल 2018 में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था, जिसको भारतीय टीम ने सिर्फ 2 दिनों के अंदर ही अपने नाम कर लिया था। इस मैच को टीम इंडिया ने पारी और 262 रनों के अंतर से अपने नाम किया था और कप्तानी की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे ने संभाली थी। उस मैच में सिर्फ केएल राहुल ही इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो दूसरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच मुकाबला खेलने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs AFG: 16 साल बाद... No अश्विन, No जडेजा, टीम इंडिया का इनके बिना घर पर 'टेस्ट'

शुभमन गिल के पास धोनी-गांगुली को पीछे छोड़ने का मौका, बतौर कप्तान खेल चुके हैं अब तक 5 शतकीय पारियां

Latest Cricket News