1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS 2nd T20I: मेलबर्न की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा दबदबा, जानें क्या कहती है Pitch रिपोर्ट

IND vs AUS 2nd T20I: मेलबर्न की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा दबदबा, जानें क्या कहती है Pitch रिपोर्ट

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 30 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया का अब तक रिकॉर्ड शानदार देखने को मिला है।

Melbourne Cricket Ground- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी20 मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला गया था, जो बारिश के खलल के चलते रद्द हो गया था। भारतीय टीम ने मेलबर्न के मैदान पर साल 2022 नवंबर महीने में आखिरी बार टी20 मैच खेला था। इस मैदान पर भारतीय टीम का अब तक टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है, ऐसे में टीम इंडिया की नजरें इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखने पर होगी, ऐसे में इस मैच की पिच को लेकर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

मेलबर्न की पिच पर बल्लेबाजों का दिखा अब तक दबदबा

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर अब तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। हालांकि बाउंड्री बड़ी होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान काम नहीं होता है। अभी तक यहां पर टी20 इंटरनेशनल के कुल 27 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें एक बार भी स्कोर 200 रनों के पार नहीं पहुंचा है। इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 186 रनों का है। वहीं एमसीजी के मैदान पर पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर देखा जाए तो वह 141 रनों के करीब का है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यदि 170 या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब होती है तो उसके लिए मुकाबला जीतना थोड़ा आसान काम हो सकता है।  इस मैदान पर खेले गए अब तक टी20 इंटरनेशनल मैचों 11 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां जीत हासिल की है तो वहीं 15 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम मुकाबला जीतने में कामयाब रही है।

टीम इंडिया का अब तक मेलबर्न में रहा है शानदार रिकॉर्ड

भारतीय महिला टीम का मेलबर्न के मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में अब तक काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने यहां पर खेले 6 टी20 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है तो वहीं एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसमें से टीम इंडिया ने चार मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेले हैं और उसमें से 2 को जीतने में कामयाब रहे जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: क्या बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन! इस खिलाड़ी की वापसी संभव

IPL 2026 से पहले बहुत बड़ा बदलाव, इस टीम ने बदल दिया अपना हेड कोच

Latest Cricket News