1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: बारिश ने फेरा पहले टी-20 मैच पर पानी, बेकार गई गिल और सूर्या की पारी

IND vs AUS: बारिश ने फेरा पहले टी-20 मैच पर पानी, बेकार गई गिल और सूर्या की पारी

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच कैनबेरा में खेला गया। बारिश की वजह से इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

Abhishek Sharma & Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : AP अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल

IND vs AUS 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा में खेला गया। यह मैच अंत में बारिश की भेंट चढ़ गया। टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने 9.4 ओवर बैटिंग की और वहां  उन्होंने एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। भारत के लिए अच्छी बात ये रही कि टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में दिखे। सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं शुभमन गिल ने 20 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 14 गेंदों में चार चौके की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। सीरीज का दूसरा मुकाबला अब शुक्रवार 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।

शुभमन और सूर्यकुमार के बीच हुई 62 रन की साझेदारी

वनडे सीरीज में 1-2 से हारने के बाद टीम इंडिया इस टी-20 सीरीज में खेलने के लिए उतरी थी। हाल के दिनों में टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए फैंस को यहां भी टीम से एक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। इस मैच में भारतीय टीम को शुरुआत भी कुछ इसी अंदाज में मिली। पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने 35 रन जोड़े। अभिषेक हमेशा की तरह इस मैच में जबरदस्त लय में नजर आए। ऐसा लग रहा था कि वह यहां भी बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन वह 19 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक के आउट होने के बाद शुभमन और सूर्या ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 62 रन की पार्टनरशिप हुई।

सिर्फ नाथन एलिस को मिला विकेट

अगर ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात करें तो वहां नाथन एलिस एकलौते ऐसे बॉलर रहे जिनको विकेट मिला। उन्होंने 1.4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उनके अलावा जोश हेजलुवड, जेवियर बार्टलेट, मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू कुहनेमैन ने भी बॉलिंग की, लेकिन इन गेंदबाजों में से किसी को भी विकेट नहीं मिला। आपको बता दें कि 9.4 ओवर के खेल के दौरान दो बार बारिश ने खलल डाला। जिस वजह से ये मैच 18-18 ओवर का हो गया था। लेकिन अंत में ये मुकाबला रद्द हो गया।

यह भी पढ़ें

साउथ अफ्रीका के कप्तान ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव ने छुआ एक और मुकाम, रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज

Latest Cricket News