1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव ने छुआ एक और मुकाम, रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव ने छुआ एक और मुकाम, रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज

 Published : Oct 29, 2025 04:24 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 04:24 pm IST

Suryakumar Yadav: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबले में भले ही भारतीय टीम पूरी बल्लेबाजी ना कर पाई हो, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने कमाल की पारी खेली और एक नया मुकाम भी छू लिया।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

SuryaKumar Yadav Record: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के पहले मैच में भले ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पूरी बल्लेबाजी न कर पाए हों, लेकिन उन्होंने एक नया मुकाम जरूर छूने का काम किया है। बारिश के कारण भारतीय टीम पूरे ओवर बल्लेबाजी नहीं कर पाई। इस बीच अच्छी बात ये रही कि कप्तान सूर्या ने लगता है कि अपना फार्म वापस पा लिया है। सूर्या ने इस मैच में जो मुकाम हासिल किया है, वो इससे पहले भारत के लिए केवल रोहित शर्मा ही कर पाए थे। 

सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 150 ​सिक्स

सूर्यकुमार यादव अब दुनिया के उन​ चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के लगा दिए हैं। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के अभी भी रोहित शर्मा के ही नाम हैं, जिन्होंने 205 सिक्स लगाए हैं। खास बात ये है कि रोहित शर्मा ही दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 200 सिक्स का आंकड़ा पार किया है। इसके बाद यूएई के मोहम्मद वसीम का नंबर आता है। जिन्होंने अब तक 187 सिक्स लगाए हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 173 और इंग्लैंड के जॉस बटलर ने 172 छक्के टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं। अब उसके बाद सूर्यकुमार यादव का नाम आ गया है। जिन्होंने 150 सिक्स पूरे करने में कामयाबी हासिल की है। 

मोहम्मद वसीम के बाद सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचे सूर्या

वैसे तो अब तक कुल मिलाकर दुनियाभर के 5 बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल में 150 से अधिक छक्के पूरे कर चुके हैं, लेकिन सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने के मामले में भारत के सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं। यूएई के मोहम्मद वसीम ने 66 पारियों में ही 150 छक्के लगा दिए थे। सूर्यकुमार यादव आज अपनी 86वीं पारी खेलते हुए इस मुकाम तक पहुंचे हैं। बाकी बल्लेबाजों की बात करें तो मार्टिन गप्टिल 101, रोहित शर्मा 111 और जॉस बटलर ने 120 पारियों में 150 टी20 इंटरनेशनल छक्के पूरे किए हैं। 

24 बॉल पर खेल दी 39 रनों की दमदार पारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की पारी की बात की जाए तो वो पूरी तो नहीं हो पाई, लेकिन उसमें सूर्या को काफी आत्मविश्ववास दिया होगा। सूर्या ने इस दोरान 24 बॉल का सामना किया और 39 रनों की पारी खेल दी। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। अगर पारी और आगे जाती तो सूर्या के पास लंबे समय बाद अपना अर्धशतक पूरा करने का भी मौका रहता। खैर अब उम्मीद की जानी चाहिए कि अगले मैच में फिर से सूर्या का बल्ला शोर करेगा। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: रोहित शर्मा का बहुत बड़ा धमाका, रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज, शुभमन गिल को नुकसान

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका, ये खिलाड़ी 3 मैच से बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल