A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs AUS: गाबा में कितने बजे से खेला जाएगा आखिरी मुकाबला? फ्री में कैसे देख पाएंगे LIVE मैच

IND vs AUS: गाबा में कितने बजे से खेला जाएगा आखिरी मुकाबला? फ्री में कैसे देख पाएंगे LIVE मैच

IND vs AUS Live Streaming: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन होने जा रहा है। भारतीय टीम गाबा में अपना आखिरी मैच खेलने उतरेगी।

IND vs AUS- India TV Hindi Image Source : AP भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

IND vs AUS, 5th T20I Live Streaming: भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज कुछ खास नहीं रहा था। टीम इंडिया को ODI सीरीज के पहले 2 मैचों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हालांकि, टीम इंडिया सीरीज का तीसरा और आखिरी ODI जीतने में सफल रही, जिसमें विराट और रोहित के बल्ले से बड़ी पारी आई थी। ODI सीरीज के समापन के साथ ही विराट और रोहित ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो गए और फिर सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की कमान संभाली। 

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 5 मैचों की T20I सीरीज खेल रही है, जो अब समाप्त होने की दहलीज पर है। 4 मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं और भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। अब सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला गाबा में खेला जाना है, जिसमें भारतीय टीम की नजरें जीत के साथ सीरीज पर 3-1 से कब्जा करने की होगी। वहीं, मेजबान ऑस्ट्रेलिया आखिरी मैच में पलटवार करते हुए सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेगी। कुल मिलाकर 5वें T20I में जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है।

भारत में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे मुकाबला?

भारतीय समयानुसार सीरीज का 5वां T20I मैच 8 नवंबर 2025 यानी शनिवार की दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। टॉस 1:15 बजे होगा। भारत में इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर LIVE देख पाएंगे। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी।

IND vs AUS 5th T20I मैच फ्री में कैसे देखें?

क्रिकेट फैंस इस मैच का फ्री में भी लुत्फ उठा सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार के अलावा दूरदर्शन स्पोर्ट्स यानी डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच को लाइव देख पाएंगे। डीडी स्पोर्ट्स पर मैच देखने के लिए फैंस को एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), जोश फिलिप (विकेट कीपर), मिचेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट कुहनेमन, एडम जम्पा, महली बियर्डमैन, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मार्कस स्टोइनिस। 

यह भी पढ़ें

WPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले ये 5 बड़ी क्रिकेटर हुईं रिलीज, लिस्ट में एक भारतीय

WPL Retention 2026: किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन? यहां देखें पूरी लिस्ट

Latest Cricket News