IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे में बड़ा बदलाव हुआ है। ODI सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच का वेन्यू बदल दिया गया है। हालांकि, मैच की तारीख में कोई बदलाव नहीं है। दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को साल 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। 15 फरवरी 2026 से T20I सीरीज दौरे का आगाज होगा। 3 मैचों की T20I सीरीज के बाद ODI सीरीज खेली जाएगी, जिसका 24 फरवरी से आगाज होगा और आखिरी मुकाबला 1 मार्च को खेला जाएगा। तीसरा ODI मुकाबला मेलबर्न में खेला जाना था, लेकिन अब होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा।
फ्लडलाइट्स की वजह से बदला वेन्यू
जंक्शन ओवल (मेलबर्न) में नए फ्लडलाइट्स लगाने में देरी की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला तीसरा महिला ODI होबार्ट में स्थानांतरित किया गया। यह मुकाबला जंक्शन ओवल का पहला डे-नाइट ODI इंटरनेशनल होना था, लेकिन फ्लडलाइट इंस्टॉलेशन में योजना संबंधी अड़चनों और चल रहे काम के कारण दर्शकों की आवाजाही प्रभावित होती। इसी कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मैच को तस्मानिया शिफ्ट करने का फैसला किया। अब होबार्ट में लगातार दो ODI खेले जाएंगे।
सीरीज के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए दूसरे और तीसरे ODI के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर है। मैच को दिन में कराने का विकल्प व्यावहारिक नहीं है जबकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) रेनोवेशन वर्क की वजह से उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि सीरीज के आखिरी दोनों मैच होबार्ट में कराने का फैसला लिया गया है।
पर्थ में खेला जाएगा डे-नाइट टेस्ट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ ऑपरेशंस पीटर रोच ने कहा कि उन्हें निराशा है कि यह मैच जंक्शन ओवल से हटाना पड़ा और इस सीजन मेलबर्न में कोई महिला ODI मुकाबला नहीं होगा। हम उम्मीद कर रहे थे कि फ्लडलाइट्स समय से पहले लग जाएंगी और यहां पहला इंटरनेशनल नाइट मैच देखने को मिलेगा। जंक्शन ओवल पर अब भी मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स की WBBL टीमों के दिन के मैच और अन्य घरेलू क्रिकेट शेड्यूल के अनुसार खेले जाएंगे। भारतीय महिला क्रिकेट अगले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर T20I और ODI सीरीज के अलावा पर्थ के WACA में 4 दिवसीय डे-नाइट टेस्ट मैच भी खेलेगी।
यह भी पढ़ें
IND vs UAE के बीच टी20 में ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिछली बार 9 साल पहले हुई थी भिड़ंत
Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज, पहले ही मैच में हांगकांग को दी करारी मात
Latest Cricket News