1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कटक के मैदान पर इतने साल से अजेय भारतीय टीम, विरोधी टीमें होती हैं चारो खाने चित

कटक के मैदान पर इतने साल से अजेय भारतीय टीम, विरोधी टीमें होती हैं चारो खाने चित

IND vs ENG 2nd ODI: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला चार विकेट से जीता था। तब भारत के लिए शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने अर्धशतक लगाए थे और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी- India TV Hindi
Image Source : AP रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी

India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बारामती स्टेडियम में 9 फरवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम के पास सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त है। ऐसे में टीम इंडिया दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारतीय टीम के पास स्टार प्लेयर्स की फौज है, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। पहले वनडे मैच में घुटने में दर्द की वजह से विराट कोहली नहीं खेले थे। अब दूसरे वनडे मैच में उनकी वापसी की पूरी संभावना है। दूसरे मैच से पहले आइए जानते हैं, कि कटक के ग्राउंड पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है। 

पिछले 23 सालों से कटक के ग्राउंड में अजेय है भारतीय टीम

भारत ने कटक के मैदान पर आखिरी वनडे मैच साल 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारा था। तब भारत को चार विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम इंडिया पिछले 23 सालों में कटक के मैदान पर 7 ODI मैच खेल चुकी है और उसने सभी में जीत हासिल की है। कटक का ग्राउंड भारतीय टीम का अजेय किला बना हुआ है। जहां विरोधी टीमें भारत के खिलाफ चारों खाने चित हो जाती हैं। 

भारत ने साल 1982 में कटक में खेला था आखिरी वनडे मैच

कटक के बारामती क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने पहला वनडे मुकाबला साल 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था, जिसे भारत ने पांच विकेट से जीता था। भारत और इंग्लैंड के बीच कटक के मैदान पर कुल पांच वनडे मैच हुए हैं, जिसमें से तीन में भारत ने बाजी मारी है और दो मैच अंग्रेजों की टीम ने जीते हैं। 

कटक में कुल चार वनडे मैच ही हारी है टीम इंडिया

कटक के मैदान पर टीम इंडिया ने अभी तक कुल 17 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें से भारत ने 13 में जीत दर्ज की है और चार मैच हारे हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे मैच, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ एक-एक वनडे मैच हारा है। 

यह भी पढ़ें: 

एलेक्स कैरी ने रच दिया नया इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

IND vs ENG: टीम इंडिया पहुंची कटक, सीरीज जीत पर होंगी रोहित सेना की निगाहें

Latest Cricket News