1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 2nd Test Dream11: जो रूट या ऋषभ पंत किसे बनाए कप्तान, अपनी टीम में इन 11 प्लेयर्स दें जगह

IND vs ENG 2nd Test Dream11: जो रूट या ऋषभ पंत किसे बनाए कप्तान, अपनी टीम में इन 11 प्लेयर्स दें जगह

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन के ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मुकाबले को इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीतने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।

Rishabh Pant And Joe Root- India TV Hindi
Image Source : GETTY ऋषभ पंत और जो रूट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन के स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। इस सीरीज का पहला मैच लीड्स के मैदान पर खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ऐसे में टीम इंडिया ये नहीं चाहेगी कि वह सीरीज में 2-0 से पिछड़ जाए। इस मुकाबले के लिए मेजबान इंग्लैंड ने जहां पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था तो वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में हम आपको इस मुकाबले की संभावित Dream11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

पांच बल्लेबाज और 2 विकेटकीपर और तीन प्रमुख गेंदबाजों को दें जगह

एजबेस्टन टेस्ट मैच की संभावित Dream11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप 2 विकेटकीपर को शामिल कर सकते जिसमें एक नाम ऋषभ पंत का तो वहीं दूसरा नाम जेमी स्मिथ का शामिल है। इन दोनों ही प्लेयर्स का लीड्स टेस्ट मैच में बल्ले और विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। इसके अलावा प्रमुख बल्लेबाजों में आप बेन डकेट, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, जो रूट को चुन सकते हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर प्लेयर्स में आप बेन स्टोक्स और नितीश कुमार रेड्डी को चुन सकते हैं। वहीं अब गेंदबाजों को लेकर बात की जाए उसमें आप जोश टंग, ब्रेडन कार्स और आकाश दीप को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी इस ड्रीम 11 टीम में आप कप्तान के रूप में ऋषभ पंत को चुन सकते हैं, जिनका लीड्स टेस्ट मैच की दोनों पारियों में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। वहीं ऐसे में उनसे इस टेस्ट में इसी प्रदर्शन को जारी रखने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं उपकप्तान के लिए आप बेन स्टोक्स को चुन सकते हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट मैच की संभावित Dream11 टीम

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, बेन डकेट, जो रूट, ऋषभ पंत (कप्तान), जेमी स्मिथ, बेन स्टोक्स (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, जोश टंग, आकाश दीप, ब्राइडन कार्स।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया की 21 साल की खिलाड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिग्गज प्लेयर को पीछे छोड़ पहली पोजीशन पर किया कब्जा

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन महामुकाबला, कब से होगा टूर्नामेंट का आगाज

Latest Cricket News