1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया की 21 साल की खिलाड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिग्गज प्लेयर को पीछे छोड़ पहली पोजीशन पर किया कब्जा

टीम इंडिया की 21 साल की खिलाड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिग्गज प्लेयर को पीछे छोड़ पहली पोजीशन पर किया कब्जा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 02, 2025 08:50 am IST,  Updated : Jul 02, 2025 08:50 am IST

IND vs ENG: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 20 गेंदों में नाबाद 32 रनों की अहम पारी खेली। वहीं ऋचा अपनी इस इनिंग के दम पर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है।

Richa Ghosh- India TV Hindi
ऋचा घोष Image Source : INDIA TV

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच को जहां 24 रनों से अपने नाम किया तो वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया की 21 साल की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही। भारतीय टीम ने ब्रिस्टल के मैदान पर खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 181 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें ऋचा के बल्ले से 20 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 32 रनों की पारी देखने को मिली।

ऋचा ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए अपने 1000 रन

ऋचा घोष ने इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ अपनी 32 रनों की पारी दम पर टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रनों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया। ऋचा अब फुल मेंबर्स देशों में सबसे कम गेंदों में टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरी करनी वाली खिलाड़ी बन गई हैं। ऋचा ने ये आंकड़ा सिर्फ 702 गेंदों में हासिल किया, वहीं पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका महिला टीम की खिलाड़ी क्लोए ट्रेयोन के नाम पर था, जिन्होंने 720 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे किए थे। अगर फुल और नॉन फुल मेंबर्स देशों में देखा जाए तो ऋचा आइल ऑफ मैन देश की लूसी बारनेट के बाद दूसरे नंबर पर हैं। लूसी ने 700 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल में अपने हजार रन पूरे किए थे।

अब तक ऐसा रहा है ऋचा घोष का इंटरनेशनल करियर

टीम इंडिया की आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष का इंटरनेशनल करियर देखे तो उन्होंने साल 2020 में अपना पहला मुकाबला 16 साल की उम्र में भारतीय टीम की तरफ से खेला था। ऋचा अब तक 64 टी20 मैचों की 53 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 27.81 के औसत से 1029 रन बना चुकी हैं, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। वहीं इसके अलावा ऋचा ने 37 वनडे और 2 टेस्ट मैच भी खेले हैं। ऋचा ने वनडे में 800 जबकि टेस्ट में 151 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

ईशान किशन ने फिर दिखाया बल्ले का दम, इंग्लैंड में ठोक दिया लगातार दूसरा अर्धशतक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल