1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा चौथा टेस्ट, जानें भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे मुकाबला

IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा चौथा टेस्ट, जानें भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे मुकाबला

IND vs ENG 4th Test: भारतीय टीम अभी टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे हैं और सीरीज बराबर करने के लिए उसे चौथा टेस्ट जीतना बहुत ही जरूरी है।

indian cricket team- India TV Hindi
Image Source : GETTY भारतीय क्रिकेट टीम

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में बने रहने के लिए भारत को चौथा टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा। अभी टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। वह मैनचेस्टर के मैदान पर अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीती है। ऐसे में भारतीय प्लेयर्स को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा लाइव प्रसारण

चौथे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं मैच लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। बस इसके लिए उन्हें अपने फोन में जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा। वह आराम से फ्री में IND vs ENG के बीच चौथा टेस्ट देख पाएंगे। इसके अलावा मैच से संबंधित खबरें क्रिकेट फैंस इंडिया टीवी की बेवसाइट पर भी पढ़ पाएंगे। चौथा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा।

मैनचेस्टर में खेले हैं कुल 9 मुकाबले

मैनचेस्टर के मैदान पर भारतीय टीम ने अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार हारे हैं और पांच मैच ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम ने यहां पर आखिरी टेस्ट मैच साल 2014 में खेला था, जिसमें उसे पारी और 54 रनों से हार मिली थी।

चोटिल प्लेयर्स की समस्या से जूझ रही भारतीय टीम

भारतीय टीम चोटिल प्लेयर्स की समस्या से जूझ रही है। नितीश रेड्डी को जिम में चोट लग गई थी और उनका लिगामेंट फट गया था। इसी वजह से वह पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी तरफ प्रैक्टिस सेशन में हाथ में कट लगने की वजह से अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोटिल हैं। बीसीसीआई ने चोटिल प्लेयर्स को देखते हुए ही स्क्वाड में अंशुल कम्बोज की एंट्री करवाई थी।

चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड:

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज।

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद हर्षित राणा बने कप्तान, अब इस लीग में बिखेरेंगे जलवा

मोहम्मद सिराज के पास बेहतरीन मौका, अनिल कुंबले को कर सकते हैं पीछे

Latest Cricket News