A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: क्या रहा मैनचेस्टर टेस्ट का टर्निंग पॉइंट, कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया

IND vs ENG: क्या रहा मैनचेस्टर टेस्ट का टर्निंग पॉइंट, कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरी पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की। गिल दूसरी पारी में 238 गेंदों पर 103 रन बनाकर आउट हुए।

Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : GETTY शुभमन गिल

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला टीम इंडिया अंत में ड्रॉ करवाने में सफल रही। टेस्ट मैच के चौथे दिन तक ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम ये मैच हार जाएगी। लेकिन मुकाबले के आखिरी दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जबरदस्त खेल दिखाया। इस मैच को ड्रॉ करवाने में सबसे बड़ा योगदान कप्तान शुभमन गिल, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का रहा। इन तीनों ही बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शतक लगाकर भारत को मैच हारने से बचाया।

मैनचेस्टर टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान

इस बीच टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि इस मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा और कब उन्हें लगा की टीम इंडिया इस मैच को बचा सकती है। शुभमन गिल ने BCCI.tv के हवाले से कहा कि 0/2 के स्कोर के बाद मेरे और केएल राहुल भाई के बीच की साझेदारी ने उम्मीद जगा दी थी कि हम इस काम को कर सकते हैं। मुझे ऐसा लगा कि हम इस टेस्ट मैच को बचा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं बेहद खुश हूं। कल हम जिस स्थिति में थे, उससे ड्रॉ हासिल कर पाना बेहद संतोषजनक है। मेरी यह पारी मेरे लिए सबसे ज्यादा खुशी देने वाली रही। अपनी शतकीय पारी को लेकर शुभमन गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरी सबसे संतोषजनक पारी थी।

शुभमन गिल ने सुंदर और जडेजा को लेकर क्या कहा?

इसके बाद शुभमन गिल ने वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब जड्डू भाई और सुंदर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो वहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। गेंद कुछ ना कुछ हरकत कर रही थी उन्होंने हालांकि जिस तरह से धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा उससे आपको एहसास होता है कि यह कितनी बड़ी उपलब्धि है। सुंदर के लिए यह पारी बहुत खास थी क्योंकि यह उनका पहला टेस्ट शतक था। उनका यह शतक तब आया जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: ‘जब मेरा फ्रैक्चर ठीक हो जाएगा’, ऋषभ पंत ने अपनी चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट

आईसीसी ने हार के बाद लिया एक्शन, इस वजह से ठोक दिया जुर्माना; कप्तान ने मानी गलती

Latest Cricket News