A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs NED: अभिषेक शर्मा के लिए टोटका भी नहीं आया काम, डक पर आउट होते ही बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs NED: अभिषेक शर्मा के लिए टोटका भी नहीं आया काम, डक पर आउट होते ही बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs NED: भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है, जिसमें वह नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में भी अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके।

Abhishek Sharma- India TV Hindi Image Source : AP अभिषेक शर्मा

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स की टीम के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है, जिसके बाद सभी को अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी। पहले दो मैचों में डक पर आउट होने के बाद अभिषेक पर सभी की नजरें थी, लेकिन वह नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भी सिर्फ तीन गेंद खेलने के बाद आर्यन दत्त की गेंद पर बोल्ड होकर डक पर पवेलियन लौट गए। आउट होने के बाद अभिषेक के चेहरे पर साफतौर पर भारी निराशा देखने को मिली, तो वहीं उनके नाम अनचाही लिस्ट में भी शामिल हो गया है।

अभिषेक शर्मा ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से एक एडिशन में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने के मामले में अब अभिषेक शर्मा अब पहले नंबर पर आ गए हैं, जिसमें इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी इतनी बार डक पर आउट नहीं हुआ था। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में अभिषेक शर्मा ने आशीष नेहरा की भी बराबरी कर ली है, जिनके नाम इससे पहले तीन डक दर्ज थे। वहीं अभिषेक शर्मा लगातार तीन डक पर आउट होने वाले भारतीय टीम के दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं, जिसमें इससे पहले ऐसा सिर्फ वाशिंगटन सुंदर के साथ ऐसा देखने को मिला था।

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी

  • आंद्रे फ्लेचर (वेस्टइंडीज) - तीन डक (साल 2009)
  • रिची बेरिंगटन (स्कॉटलैंड) - तीन डक (साल 2021)
  • रेगिस चकाबवा (जिम्बाब्वे) - तीन डक (साल 2022)
  • रोजर मुस्का (यूगांडा) - तीन डक (साल 2024)
  • तांजिद हसन (बांग्लादेश) - तीन डक (साल 2024)
  • अभिषेक शर्मा (भारत) - तीन डक (साल 2026)

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • अभिषेक शर्मा - तीन डक
  • आशीष नेहरा - तीन डक
  • शिवम दुबे - दो डक
  • गौतम गंभीर - दो डक
  • रवींद्र जडेजा - दो डक
  • विराट कोहली - दो डक
  • अक्षर पटेल - दो डक

अभिषेक के लिए टोटका भी नहीं आया काम

नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे तो वह टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के नाम की जर्सी पहने हुए थे, जिसे एक टोटके के तौर पर भी देखा जा सकता है। हालांकि अभिषेक के लिए टोटका भी काम नहीं आया। पिछली 7 पारियों में देखा जाए तो ये उनका पांचवां डक है, जिसमें दो पारियों में वह 68 और 30 रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सके। वहीं भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में अभिषेक शर्मा अब सूर्यकुमार यादव के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें

"ऑस्ट्रेलिया का दबदबा अब खत्म हो गया"; ग्लेन मैक्ग्रा ने टी20 वर्ल्ड से बाहर होते ही चयन को लेकर उठा दिए गंभीर सवाल

T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचते ही मेजबान देश को लगा बड़ा झटका, मैच विनर गेंदबाज हुआ बाहर

Latest Cricket News