1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. "ऑस्ट्रेलिया का दबदबा अब खत्म हो गया"; ग्लेन मैक्ग्रा ने टी20 वर्ल्ड से बाहर होते ही चयन को लेकर उठा दिए गंभीर सवाल

"ऑस्ट्रेलिया का दबदबा अब खत्म हो गया"; ग्लेन मैक्ग्रा ने टी20 वर्ल्ड से बाहर होते ही चयन को लेकर उठा दिए गंभीर सवाल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 18, 2026 04:56 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 04:56 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ, जिसमें उनका सफर ग्रुप स्टेज से ही खत्म हो गया। अब कंगारू टीम के प्रदर्शन को लेकर उनके पूर्व खिलाड़ी ग्लेन मैक्ग्रा ने कड़ी आलोचना करने के साथ चयन को लेकर भी कुछ सवाल खड़े किए हैं।

Australia Cricket Team- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले ट्रॉफी जीतने के दावेदारों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नाम भी शामिल था, जिसमें किसी ने भी इस बात की उम्मीद नहीं लगाई थी कि टूर्नामेंट में उनका सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो जाएगा। मिचेल मार्श की कप्तानी में खेलने पहुंची ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जिसमें वह इस बार सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब नहीं हो सके। अब ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के साथ आलोचना का दौर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें उनके कई पूर्व खिलाड़ी चयन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी में एक नाम दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का शामिल हैं, जिन्होंने चयन को लेकर कुछ सवाल खड़े किए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा खत्म हो गया है

वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ग्लेन मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जल्दी बाहर होने को लेकर सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को दिए अपने बयान में कहा कि हमने इस वर्ल्ड कप के शुरुआत में ही चिंता जताई थी और जिस तरह के नतीजे सामने आए हैं वह अधिक हैरान करने वाले नहीं हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा खत्म हो गया है। चयन में ही कई बड़ी गलती की गई, जिसमें चयनकर्ताओं ने स्टीव स्मिथ पर प्राथमिकता देते हुए कैमरून ग्रीन को टीम में शामिल किया, लेकिन अगर वह गेंदबाजी नहीं कर रहे तो किस आधार पर टीम में उनकी जगह बनती है। ग्रीन को अगर एक ऑलराउंडर के रूप में चुना गया तो बल्लेबाजी में जहां पूरी तरह से फ्लॉप रहे तो वहीं गेंदबाजी तो उन्होंने बिल्कुल भी नहीं की। बता दें कि कैमरून ग्रीन ने तीन मैचों में खेलते हुए जहां सिर्फ 24 रन बनाए तो वहीं उन्हें सिर्फ 7 गेंदें ही खेलने का मौका मिला।

जेसन गिलेस्पी ने चयन पर खड़े किए सवाल

ग्लेन मैक्ग्रा के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक और पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने भी कंगारू टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चयन में हुई गलतियों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। गिलेस्पी ने कहा कि कैमरून ग्रीन और कूपर कोनोली को लेकर जो भरोसा चयनकर्ताओं ने जताया था, उसपर ये दोनों ही खिलाड़ी बिल्कुल भी खरा उतरने में कामयाब नहीं हो सके हैं। बता दें कि अभी ऑस्ट्रेलिया टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक मुकाबला और खेलना है, जिसमें उनका सामना 20 फरवरी को ओमान की टीम से होगा।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान टीम का हुआ बुरा हाल, खिलाड़ियों को मैच से पहले बर्तन तक धोने पड़े, कप्तान का बड़ा खुलासा

ICC रैंकिंग में आया तूफान, ईशान किशन ने लगाई 17 पायदान की लंबी छलांग, टॉप-10 में सीधे इस नंबर पर पहुंचे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल