1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC रैंकिंग में आया तूफान, ईशान किशन ने लगाई 17 पायदान की लंबी छलांग, टॉप-10 में सीधे इस नंबर पर पहुंचे

ICC रैंकिंग में आया तूफान, ईशान किशन ने लगाई 17 पायदान की लंबी छलांग, टॉप-10 में सीधे इस नंबर पर पहुंचे

 Written By: Vanson Soral
 Published : Feb 18, 2026 02:12 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 02:25 pm IST

ICC रैंकिंग में भारत के धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाई है। ईशान किशन ने सीधा टॉप-10 में एंट्री मारी है।

Ishan Kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : AFP

ICC T20I Rankings: IND vs PAK मुकाबले में अपनी दमदार पारी से सुर्खियां बटोरने वाले धाकड़ सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC रैंकिंग में भी धमाका कर दिया है। ईशान ने सीधा टॉप-10 में छलांग लगाई है। 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन को रैंकिंग में ये बड़ा फायदा हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। पाकिस्तानी गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज ने ICC T20I बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में 17 स्थानों की जबरदस्त छलांग लगाई है। इस लंबी छलांग के बाद ईशान किशन ताजा T20I रैंकिंग में अब आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरकरार 

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हालिया फॉर्म पर सवालों के बावजूद T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं, श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैंडी में शानदार शतक जड़कर तीन स्थान की छलांग लगाई और तीसरे नंबर पर पहुंच गए। वहीं, तिलक वर्मा भी एक पायदान की छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

पाकिस्तान के बल्लेबाज को हुआ नुकसान

दूसरी तरफ पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 2 स्थान नीचे लुढ़क गए हैं। साहिबजादा अब 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर को भी तीन स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 7वें पायदान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को भी एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है, बावजूद इसके दोनों बल्लेबाज टॉप-10 में बने हुए हैं। अब सीफर्ट 9वें जबकि हेड 10वें स्थान पर खिसक गए हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में जबरदस्त घमासान

T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और वह भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के बेहद करीब हैं, जो फिलहाल शीर्ष पर काबिज हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस लगातार दो मुकाबलों में तीन-तीन विकेट लेकर 10 स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के सैम अयूब ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। सैम अयूब जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पछाड़कर नंबर-1 T20I ऑलराउंडर बन गए हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत की सरजमीं पर दिखेगा विदेशी लीग का जलवा! जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

सिर्फ 5 साल में कैसे रसातल में पहुंची 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, ये रही सबसे बड़ी वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल