1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत की सरजमीं पर दिखेगा विदेशी लीग का जलवा! जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

भारत की सरजमीं पर दिखेगा विदेशी लीग का जलवा! जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 18, 2026 06:47 am IST,  Updated : Feb 18, 2026 06:47 am IST

भारत में विदेशी T20 लीग के आयोजन की प्लानिंग पर काम चल रहा है। जल्द ही भारत की धरती पर विदेशी लीग के मैच का आयोजन हो सकता है।

BBL- India TV Hindi
बिग बैश लीग Image Source : AFP

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जल्द ही भारत की धरती पर विदेशी T20 लीग का मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो ऑस्ट्रेलिया की मशहूर T20 लीग बिग बैश लीग यानी BBL का एक मैच अगले सीजन में चेन्नई में आयोजित हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत में एक BBL मुकाबला आयोजित करने की संभावना तलाश रहा है। संभावित वेन्यू के तौर पर चेन्नई का ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम सामने आया है।

चेन्नई में दिखेगा विदेशी लीग का जलवा?

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने पुष्टि की है कि इस संबंध में शुरुआती बातचीत हो चुकी है, हालांकि यह प्रस्ताव अभी प्रारंभिक चरण में है। CA के हेड ऑफ बिजनेस ऑपरेशंस फिल रिग्बी और हेड ऑफ कॉम्पिटीशन डेवलपमेंट एंड स्ट्रैटेजी मार्गोट हार्ले हाल ही में भारत आए थे। उन्होंने यहां संभावनाओं और लॉजिस्टिक्स का आकलन किया।

TNCA अधिकारी के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दो प्रतिनिधि आए थे और हर सीजन एक बीबीएल मैच भारत में कराने की संभावना पर चर्चा हुई। उन्होंने एमए चिदंबरम स्टेडियम का दौरा भी किया। हालांकि, अंतिम फैसला BCCI को लेना है। उनकी मंजूरी के बिना TNCA कोई प्रतिबद्धता नहीं दे सकता।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट बाजार 

सेन क्रिकेट की रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा है कि यह कदम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की व्यावसायिक रणनीति का हिस्सा है। BBL की आठ फ्रेंचाइजियों में से कम से कम दो की संभावित बिक्री की तैयारी चल रही है। ऐसे में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में एक मैच आयोजित करना निवेशकों को आकर्षित करने और संबंध मजबूत करने की दिशा में अहम कदम हो सकता है।

रिपोर्ट में पर्थ स्कॉर्चर्स को इस संभावित मुकाबले के लिए मजबूत दावेदार बताया गया है। पर्थ स्कॉर्चर्स BBLकी सबसे सफल टीम है और उसने 2025-26 सीजन में सिडनी सिक्सर्स को हराकर अपना छठा खिताब जीता था। फिलहाल कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ है, लेकिन चर्चाएं इस बात का संकेत हैं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया BBL को भारतीय बाजार में मजबूती से स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाना चाहता है। अगर यह योजना साकार होती है, तो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह ऐतिहासिक मौका होगा।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण

T20 World Cup 2026 Schedule: भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका का भी मुकाबला, 18 फरवरी का पूरा शेड्यूल ये रहा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल