Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण

पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Feb 17, 2026 10:12 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 10:12 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 में बुरी तरह से फंसी हुई है। अब नामीबिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला उसके लिए नॉकआउट बन गया है। इस मैच से पहले जरा सुपर 8 के लिए पाकिस्तान के सिनेरियो को समझ लीजिए।

salman ali- India TV Hindi
Image Source : AP सलमान अली आगा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त उस जगह पर खड़ी है, जहां से जरा सी भी चूक हुई तो टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो जाएगी। हालांकि अभी उम्मीदें बाकी हैं, लेकिन टीम के सामने संकट बड़ा है, ये तो मानना पड़ेगा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम सलमान अली आगा की कप्तानी में इस साल के ​विश्व कप में अपना आखिरी मैच बुधवार को खेलेगी। इससे पहले क्या समीकरण बन रहे हैं और सिनेरिया क्या है, चलिए जरा समझ लेते हैं। 

पहले दो मैच जीतकर चार अंक हासिल कर चुकी है पाकिस्तान टीम, भारत ने बुरी तरह हराया

सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप के अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रही है। टीम ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स को हराया था, इसके बाद दूसरे मैच में उसने यूएसए को भी हरा दिया था। पहले दो मैच जीतकर टीम के पास दो अंक आ गए थे। लेकिन टीम इंडिया ने उसे इतनी बुरी तरह से हराया कि उसका खेल ही खराब हो गय। भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से पटकनी दी, इससे पाकिस्तान का नेट रन रेट काफी खराब हो गया है। पाकिस्तान के पास चार अंक हैं, लेकिन चार ही अंक लेकर यूएसए की टीम इस वक्त अंक तालिका में पाकिस्तान से आगे चल रही है। 

पाकिस्तान का नामीबिया से मुकाबला 18 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का अगला मुकाबला 18 फरवरी यानी बुधवार को नामीबिया से होगा। ये मैच पाकिस्तान के लिए नॉकआउट मैच हो गया है। पाकिस्तानी टीम अगर ये मैच हार जाती है तो उसके पास चार ही अंक रह जाएंगे, इतने ही अंक यूएसए के भी पास है। हमने आपको पहले ही बताया​ कि यूएसए का नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है, यानी अच्छे एनआरआर के चलते यूएसए की टीम अगले राउंड में चली जाएगी, वहीं पाकिस्तान का खेल खत्म हो जाएगा। USA का नेट रन रेट +0.788 का है और पाकिस्तान का -0.403 का है। 

कोलंबो में बारिश हुई तो भी पाकिस्तान को मिलेगा फायदा

इस बीच अगर पाकिस्तानी टीम जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाती है तो उसके अंक चार से बढ़कर छह हो जाएंगे, यानी बिना किसी रुकावट के पाकिस्तानी टीम सुपर आठ में चली जाएगी। इससे यूएसए का खेल खत्म हो जाएगा। इस बीच एक और बात है, जिस पर विचार किया जाना चाहिए। वे ये है कि अगर बारिश आती है और मैच नहीं हो पाता है तो क्या होगा। आईसीसी के नियमों के अनुसार बारिश के धुले मैच में दोनों खेलने वाली टीमों को एक एक अंक दे दिया जाएगा। यानी पाकिस्तान के ऐसी स्थिति में पांच अंक हो जाएंगे और टीम इसके बाद भी सुपर 8 में चली जाएगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो पाकिस्तान को अपना अगला मैच जीतना ही होगा। हारने की स्थिति में उसे बैग पैक घर वापस जाना होगा। एक छोटी सी चूक या उलटफेर पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर कर सकता है।

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2026 Schedule: भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका का भी मुकाबला, 18 फरवरी का पूरा शेड्यूल ये रहा

सुपर 8 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने, नोट कीजिए सभी टीमों के नाम, डेट और वेन्यू

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement