1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI के बीच चौथे टी20 में कैसा रहेगा पिच का मिजाज? मौसम ना फेर दे फैंस की उम्मीदों पर पानी

IND vs WI के बीच चौथे टी20 में कैसा रहेगा पिच का मिजाज? मौसम ना फेर दे फैंस की उम्मीदों पर पानी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 14, 2026 03:43 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 03:43 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के तीसरे मुकाबले को जीतने के बाद अभी टीम इंडिया 2-1 से आगे है।

Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad- India TV Hindi
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद Image Source : AFP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का कारवां अब हैदराबाद पहुंच चुका है, जहां पर दोनों टीमों के बीच में चौथा टी20 मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में से दो को टीम इंडिया ने अपने नाम किया तो वहीं विंडीज टीम एक मैच जीतने में कामयाब रही है, ऐसे में दोनों टीमों के लिए सीरीज का चौथा मुकाबला काफी अहम रहने वाला है, जिसमें भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतने के साथ सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होगी तो वहीं विंडीज टीम की कोशिश जीत हासिल कर सीरीज को जिंदा रखने पर रहने वाली है। ऐसे में सभी की नजरें पिच को लेकर भी रहने वाली हैं, जिसमें बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है।

बल्लेबाजों का देखने को मिल सकता है कमाल

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच में टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर खेले गए अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा साफतौर पर देखने को मिला है। ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाजों के लिए पिच काफी मुफीद रहने वाली है, जिसमें गेंदबाज के लिए छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है क्योंकि यदि दूसरी पारी में ओस आती है तो उस स्थिति में रन बनाना और भी आसान हो जाएगा। यहां पर खेले गए अब तक 6 टी20 मैचों में तीन बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और तीन बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

हैदराबाद में कैसा रहेगा मैच के दौरान मौसम का हाल

चौथे टी20 मैच में हैदराबाद में मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश के चलते खलल पड़ने की संभावना काफी कम है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 14 अक्टूबर को हैदराबाद में बारिश की संभावना कम है वहीं तापमान को लेकर बात की जाए तो अधिकतम करीब 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में फैंस को पूरे मैच का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर ने मारी आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच नंबर वन की जंग

अभिषेक शर्मा 79 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, T20I के इतिहास में सिर्फ 8वीं बार पार होगा 1000 रन का आंकड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।