1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026 Schedule: भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका का भी मुकाबला, 18 फरवरी का पूरा शेड्यूल ये रहा

T20 World Cup 2026 Schedule: भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका का भी मुकाबला, 18 फरवरी का पूरा शेड्यूल ये रहा

 Published : Feb 17, 2026 08:43 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 08:43 pm IST

टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को भी 3 मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तानी टीम के भाग्य का फैसला इसी दिन होगा। भारतीय टीम अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी।

T20 World Cup 2026 Schedule- India TV Hindi
T20 विश्व कप 2026 शेड्यूल Image Source : AFP AP

टी20 विश्व कप 2026 का लीग फेज अभी जारी है। अब तक कुल मिलाकर 7 टीमें सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अब एक और टीम का आना बाकी है। पाकिस्तान का मामला अभी फंसा हुआ है। इस बीच 18 फरवरी यानी बुधवार को फिर से तीन मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका की टीम भी इस दिन मैदान पर नजर आएगी। पाकिस्तान के ​लिए ये दिन काफी अहम है, क्योंकि इस मैच से ही पता चलेगा कि पाकिस्तानी टीम आगे जाएगी या फिर उसका सफर समाप्त हो जाएगा। 

बुधवार को पहले मैच में साउथ अफ्रीका के सामने होगी यूएई की टीम

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को तीन मैच खेले जाएंगे, जैसा कि पहले दिन से हो रहा है। सुबह 11 बजे से लेकर रात तक लगातार मैच होंगे। भारत और पाकिस्तान की टीमें भी मैदान पर होंगी, लेकिन उनके सामने विरोधी टीम इस बार दूसरी होगी। पहले मैच की बात की जाए तो इसमें सुबह 11 बजे साउ​थ अफ्रीका का मुकाबला यूएई यानी यूनाइटेड अरब अमीरात से होगा। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, वहीं यूएई की टीम का खेल खत्म हो चुका है, यानी से टीम अब टूर्नामेंट से बाहर है। 

पाकिस्तानी टीम नामीबिया से खेलेगी मैच, सुपर 8 के लिए बहुत अहम है मुकाबला

इसके बाद दिन के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम मैदान पर उतरेगी। ये मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान का मुकाबला नामीबिया से होगा। ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा। नामीबिया की टीम अब तक इस साल के विश्व कप में तीन मैच खेल चुकी है, लेकिन उसे एक भी जीत नहीं मिली है। उसे पहली जीत की तलाश है। वहीं पाकिस्तानी टीम तीन में से दो मैच जीत चुकी है, एक में उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। पाकिस्तान भारत से ही हारा है। उसके पास चार अंक हैं, लेकिन अंक तालिका में पाकिस्तान यूएसए से भी नीचे है। पाकिस्तान का नेट रन रेट भारत से हार के बाद काफी नीचे चल गया था। पाकिस्तानी टीम अगर अपना ये मैच जीत जाती है तो उसे सुपर 8 का टिकट मिल जाएगा, लेकिन अगर टीम हारी तो खेल खराब भी हो जाएगा। ये मैच काफी अहम होने वाला है। 

भारत और स्कॉटलैंड के बीच अहमदाबाद में शाम सात बजे से खेला जाएगा मैच

इसके बाद दिन के तीसरे और आखिरी मैच में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के सामने नीदरलैंड्स की टीम होगी। ये मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम पहले ही अपने तीन मैच जीतकर सुपर 8 में पहुंच चुकी है। उसके लिए ये मैच अगले राउंड की तैयारी के लिए होगा। देखना होगा कि क्या भारतीय टीम इस मैच में कुछ प्रयोग करना चाहेगी या फिर विंनिंग कॉबिनेशन के साथ जाएगी। स्कॉटलैंड की टीम तीन में से एक मैच जी चुकी है। उसके पास दो अंक हैं। उसका इस साल के टी20 विश्व कप में ये आखिरी मुकाबला होगा। 

यह भी पढ़ें 

सुपर 8 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने, नोट कीजिए सभी टीमों के नाम, डेट और वेन्यू

ऑस्ट्रेलिया को 17 साल बाद देखना पड़ा ये दिन, कब- कब टीम हुई वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल