भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कल यानी मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। लगातार तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया इस सीरीज को अपने नाम करने चाहेगी। भारतीय फैंस तो बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे कि बारिश के चलते मैच में किसी भी तरह का दखल हो। अब फैंस के मन में यह सवाल है कि क्या इस मैच के दौरान वहां का मौसम कैसा रहेगा।
तीसरे टी20 के दौरान कैसा रहेगा वेलिंग्टन का मौसम
वेदर वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार, 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में होने वाले मैच के दिन बारिश होने की संभावना लगभग 72 प्रतिशत के आस पास है। हालांकि, मैच के समय केवल हल्की बूंदाबांदी होने की ही उम्मीद है, लेकिन इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मैच वाले दिन वेलिंग्टन में ठंड रहेगी, क्योंकि दिन का तापमान 13 डिग्री और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम को देखकर लगता है कि मैच के दौरान बारिश की वजह से थोड़ा खलल पड़ सकता है।
वेलिंग्टन की पिच पर तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मदद
वेलिंगटन के इस मैदान पर पहले 164 रन का स्कोर भी डिफेंड हो चुका है और 216 रन का बड़ा लक्ष्य भी आसानी से हासिल किया जा चुका है। इस बार मैच के लिए नई पिच मिलने की उम्मीद है। मौसम को देखते हुए शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों के लिए बैटिंग करना आसान हो सकता है। इसकी मुख्य वजह यह है कि यहां की बाउंड्री करीब 60 मीटर ही छोटी है, जिससे चौके-छक्कों की बरसात होगी और एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
IND vs NZ: तीसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, टिम साइफर्ट, बेवोन जैकब्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉन्वे, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, ईशान किशन तीसरे T20I से हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को फिर मिलेगा मौका?
वेलिंग्टन के मैदान पर जीत के लिए तरस रही है कीवी टीम, भारत ने सुपर ओवर में जीता था मुकाबला
Latest Cricket News