IND vs NZ 5th T20I: न्यूजीलैंड ने आखिरी टी20 मैच 7 विकेट से किया अपने नाम, टीम इंडिया ने 3-2 के अंतर से जीती सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया जिसको न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट के अंतर से जीतने में कामयाब रही तो वहीं टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 जीती है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया, जिसको मेजबान न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड की टीम को मुकाबले में 192 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा उन्होंने 18 ओवर्स में ही कर लिया जिसमें उनकी तरफ से टिम सीफर्ट ने 93 रनों की तो वहीं ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रनों की अहम पारी खेली। गेंदबाजी में भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट हासिल किया। वहीं इससे पहले न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रनों का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर का कमाल देखने को मिला, जिसमें ईशान ने 61 रनों की पारी खेली तो वहीं अय्यर के बल्ले से 50 रन देखने को मिले। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 4 विकेट जबकि नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।
अभिषेक-सैमसन ने किया फिर निराश, ईशान ने कप्तान अय्यर के साथ संभाली पारी
हैमिल्टन के सेडन पार्क में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही जिसमें अभिषेक शर्मा एक और संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मिलकर ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी करने के साथ बड़े स्कोर की नींव भी रख दी। ईशान किशन इस मैच में 32 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे तो वहीं कप्तान अय्यर के बल्ले से 23 गेंदों में 50 रनों की पारी देखने को मिली।
नमन और नीतीश ने भी खेली अहम पारियां
ईशान किशन और कप्तान अय्यर के पवेलियन लौटने के साथ टीम इंडिया की पारी एकबार फिर से लड़खड़ाती हुई दिखाई दी, जिसके बाद नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि छठे विकेट के लिए 46 रनों की अहम साझेदारी करने के साथ स्कोर को 190 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। नमन धीर के बल्ले से 33 रन देखने को मिले तो वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 22 रनों की पारी खेली।
टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स की पारी ने मुकाबला किया एकतरफा
192 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उनको पहला झटका 9 के स्कोर पर फिन एलन के रूप में लगा, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे डेरिल मिचेल ने टिम सीफर्ट का बखूबी साथ दिया जिसमें दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी देखने को मिली। मिचेल 29 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने मैदान पर आए शानदार फॉर्म में चल रहे ग्लेन फिलिप्स इस मुकाबले में भी अपने बल्ले से कमाल दिखाने में कामयाब रहे और सीफर्ट के साथ मिलकर उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी करने के साथ मुकाबले को एकतरफा कर दिया। टिम सीफर्ट 93 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हो गए लेकिन फिलिप्स अंत तक नाबाद रहते हुए 65 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे।
यहां पर देखिए 5वें टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत - संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
Live updates : IND vs NZ 5th T20I Live Updates
-
November 01, 2026 4:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम
न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को जो हैमिल्टन के स्टेडियम में खेला गया उसको 7 विकेट के अंतर से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। इस मैच में कीवी टीम को 192 रनों का टारगेट मिला था जिसको उन्होंने 18 ओवर्स में हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट ने 93 जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 65 रनों की पारी खेली।
-
November 01, 2026 4:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 17 ओवर्स में बनाए 185 रन
भारतीय टीम के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं, जिसमें ग्लेन फिलिप्स 55 और बेवन जैकब्स एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 3:55 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टिम सीफर्ट 93 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम के खिलाफ 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना तीसरा विकेट 168 के स्कोर पर टिम सीफर्ट के रूप में गंवा दिया है, जो 50 गेंदों में 93 रन बनाकर नितीश कुमार रेड्डी की गेंद पर बोल्ड हो गए।
-
November 01, 2026 3:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 14 ओवर्स में बनाए 150 रन
भारतीय टीम के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं, जिसमें टिम सीफर्ट 89 और ग्लेन फिलिप्स 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए बची 36 गेंदों में 42 रन और बनाने हैं।
-
November 01, 2026 3:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 13 ओवर्स में बनाए 138 रन
न्यूजीलैंड ने पांचवें टी20 मैच में 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत हासिल करने के लिए बची 42 गेंदों में 54 रन और बनाने हैं।
-
November 01, 2026 3:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
12 ओवर्स में न्यूजीलैंड ने बनाए 120 रन
भारतीय टीम के खिलाफ 5वें टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं, जिसमें टिम सीफर्ट फिफ्टी पूरी करने के बाद 74 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं ग्लेन फिलिप्स 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 3:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 11 ओवर्स में बनाए 109 रन
न्यजीलैंड की टीम ने पांचवें टी20 मैच में 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 109 रन बना लिए हैं, जिसमें टिम सीफर्ट 65 और ग्लेन फिलिप्स 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 3:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 10 ओवर्स में बनाए 96 रन
भारतीय टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड ने पांचवें टी20 मैच में 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 2 और टिम सीफर्ट 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए बची 60 गेंदों में 96 रन और बनाने हैं।
-
November 01, 2026 3:18 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
डेरिल मिचेल 29 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम के खिलाफ 5वें टी20 मैच में 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका 82 के स्कोर पर डेरिल मिचेल के रूप में लगा जो 29 के निजी स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने हैं।
-
November 01, 2026 3:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
8 ओवर्स में न्यूजीलैंड की टीम ने बनाए 81 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने 5वें टी20 मैच में 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम के खिलाफ 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं, जिसमें टिम सीफर्ट 45 और डेरिल मिचेल 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 111 रन और बनाने हैं।
-
November 01, 2026 3:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 7 ओवर्स में बनाए 70 रन
न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ 5वें टी20 मैच में 192 रनों के टारगेट का पीछा करने के साथ 7 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 43 और डेरिल मिचेल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 3:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 6 ओवर्स में बनाए 59 रन
भारतीय टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम ने पांचवें टी20 मैच में हैमिल्टन के सेडन पार्क में 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 41 और डेरिल मिचेल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 2:59 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 5 ओवर्स में बनाए 39 रन
न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले जा रहे भारतीय टीम के खिलाफ 5वें टी20 मैच में 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 14 और टिम सीफर्ट 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 2:55 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 4 ओवर्स में बनाए 25 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने पांचवें टी20 मैच में 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चार ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं, जिसमें टिम सीफर्ट 20 और डेरिल मिचेल एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 2:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तीन ओवर्स में न्यूजीलैंड ने बनाए 15 रन
भारतीय टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड ने पांचवें टी20 मैच में 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 11 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं डेरिल मिचेल ने अभी अपना खाता नहीं खोला है।
-
November 01, 2026 2:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 2 ओवर्स में बनाए 10 रन
न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ 5वें टी20 मैच में 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दो ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं। टीम सीफर्ट 6 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं डेरिल मिचेल ने अभी अपना खाता नहीं खोला है।
-
November 01, 2026 2:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
फिन एलन हुए आउट
न्यूजीलैंड की टीम को इस मैच में पहला झटका फिन एलन के रूप में लगा है। वह 2 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया है।
-
November 01, 2026 2:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
1 ओवर का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 5 और फिन एलन 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
November 01, 2026 2:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 192 रनों का टारगेट
भारत ने पांचवें टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए हैं। अब यहां से न्यूजीलैंड को जीत के लिए 120 गेंदों में 192 रन बनाने होंगे।
-
November 01, 2026 2:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नितीश रेड्डी 22 रन बनाकर आउट
नितीश रेड्डी इस मैच में 17 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट एडम मिल्ने ने लिया। भारत का स्कोर इस वक्त 7 विकेट के नुकसान पर 185 रन है।
-
November 01, 2026 2:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नमन धीर 33 रन बनाकर हुए आउट
टीम इंडिया को इस मैच में छठा झटका नमन धीर के रूप में लगा है। वह 23 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन है।
-
November 01, 2026 2:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
18वें ओवर में आए 11 रन
18वें ओवर में नितीश रेड्डी और नमन धीर ने 11 रन बटोरे। 18वां ओवर खत्म होने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं।
-
November 01, 2026 2:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया का स्कोर 160 के पार
17वें ओवर में टीम इंडिया ने 160 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ओवर खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। नमन धीर 23 और नितीश रेड्डी 10 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
November 01, 2026 1:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया के 150 रन हुए पूरे
भारतीय टीम ने इस मैच में 16वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया ने 16 ओवर का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। नमन धीर 19 और नितीश रेड्डी 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
November 01, 2026 1:52 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
15 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
15 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। नमन धीर 13 और नितीश रेड्डी 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
November 01, 2026 1:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 14 ओवर्स में बनाए 134 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। नमन धीर 5 और नीतीश कुमार रेड्डी एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 1:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तिलक वर्मा 6 रन बनाकर हुए आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 14वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना 5वां विकेट 133 के स्कोर पर तिलक वर्मा के रूप में गंवा चुकी है, जो 6 के निजी स्कोर पर नाथन स्मिथ की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।
-
November 01, 2026 1:43 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
13 ओवर्स में भारतीय टीम ने बनाए 129 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले जा रहे आखिरी टी20 मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं, जिसमें नमन धीर तीन और तिलक वर्मा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 1:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 12 ओवर्स में बनाए 123 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं, जिसमें तिलक वर्मा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं नमन धीर का अभी खाता नहीं खुला है।
-
November 01, 2026 1:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कप्तान श्रेयस अय्यर फिफ्टी पूरी करने के बाद लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना चौथा विकेट 123 के स्कोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में गंवा दिया है जो 23 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।
-
November 01, 2026 1:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 11 ओवर्स में बनाए 116 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर 44 और तिलक वर्मा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 1:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ईशान किशन लौटे पवेलियन
ईशान किशन 32 बॉल पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट ब्लेयर टिकनर ने लिया है। इस मैच में टीम इंडिया का स्कोर फिलहाल 3 विकेट के नुकसान पर 113 रन है।
-
November 01, 2026 1:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 10 ओवर्स में बनाए 111 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं, जिसमें ईशान किशन 61 और कप्तान श्रेयस अय्यर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 1:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ईशान किशन ने 28 गेंदों में पूरी की फिफ्टी
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में ईशान किशन के बल्ले का कमाल देखने को मिला है जिसमें उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। भारतीय टीम ने 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं, जिसमें ईशान किशन 51 और कप्तान श्रेयस अय्यर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 1:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 8 ओवर्स में बनाए 72 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं, जिसमें ईशान किशन 41 और कप्तान श्रेयस अय्यर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 1:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
7 ओवर्स में टीम इंडिया ने बनाए 61 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं, जिसमें ईशान किशन 39 और कप्तान श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 1:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
6 ओवर्स में भारतीय टीम ने बनाए 50 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में जो हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है उसमें टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं, जिसमें ईशान किशन 30 और कप्तान श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 12:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 5 ओवर्स में बनाए 37 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दो विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं, जिसमें ईशान किशन 18 और कप्तान श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 12:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
संजू सैमसन 4 रन बनाकर हुए आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को चौथे ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका 19 के स्कोर पर संजू सैमसन के रूप में लगा है, जो एडम मिल्ने की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 4 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
November 01, 2026 12:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तीन ओवर्स में भारतीय टीम ने बनाए 19 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 13 और संजू सैमसन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 12:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 2 ओवर्स में बनाए 5 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने दो ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 5 रन बना लिए हैं, जिसमें संजू सैमसन 3 और ईशान किशन बिना खाता खोले खेल रहे हैं।
-
November 01, 2026 12:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले जा रहे 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका दो के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है जो सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
-
November 01, 2026 12:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग में उतरे
न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की धाकड़ जोड़ी मैदान पर उतर आई है।
-
November 01, 2026 12:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वरुण चक्रवर्ती की लंबे समय के बाद हुई वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले जा रहे सीरीज के 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में लंबे समय के बाद वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है, जिन्होंने अपना पिछला मुकाबला सितंबर महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में खेला था।
-
November 01, 2026 12:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने पांचवें टी20 मैच में अपनी प्लेइंग 11 में किया एक बदलाव
न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ 5वें टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है, जिसमें मैट फिशर की जगह पर ब्लेयर टिकनर की वापसी हुई है।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
-
November 01, 2026 12:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में किए दो बदलाव
भारतीय टीम ने 5वें टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं, जिसमें भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती को मयंक यादव और अक्षर पटेल की जगह पर शामिल किया गया है।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 - संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।
-
November 01, 2026 12:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला
भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है तो वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव देखने को मिले हैं।
-
November 01, 2026 11:51 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड का 5वें टी20 मैच में स्क्वॉड
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे, जोश क्लार्कसन, ब्लेयर टिकनर।
-
November 01, 2026 11:39 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया का 5वें टी20 मैच के लिए स्क्वॉड
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, औकिब नबी, वैभव सूर्यवंशी।
-
November 01, 2026 11:28 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा 5वां टी20 मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों को जीतने में कामयाब रही तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने चौथा मुकाबला अपने नाम किया था। भारतीय टीम अभी सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त लेने के साथ आगे है।