A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs NZ: अक्षर पटेल फाइनल में टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं सबसे बड़े ट्रंप कार्ड, फिन एलन और फिलिप्स को इतनी बार किया आउट

IND vs NZ: अक्षर पटेल फाइनल में टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं सबसे बड़े ट्रंप कार्ड, फिन एलन और फिलिप्स को इतनी बार किया आउट

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अहमदाबाद के स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेलेगी। इस मैच में भारतीय टीम के लिए अक्षर पटेल का प्रदर्शन सबसे अहम रहने वाला है, जिनका कीवी टीम के खिलाफ अब बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिला है।

Axar Patel- India TV Hindi Image Source : PTI अक्षर पटेल

भारतीय टीम को अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया लगातार दूसरी पार इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह को बनाने में कामयाब रही है। ग्रुप स्टेज से लेकर सेमीफाइनल तक के सफर में टीम इंडिया ने सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना किया जबकि बाकी के सभी मैच जीतने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान हर मैच में किसी ना किसी खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई है, जिसके बाद फाइनल मैच में कौन खिलाड़ी टीम इंडिया को कप जिताने में सबसे बड़ा योगदान देने में कामयाब होता है, इसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इसमें जो नाम सबसे आगे दिख रहा है वह उपकप्तान अक्षर पटेल का है जिनका कीवी टीम के अहम खिलाड़ियों के खिलाफ अब तक शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है।

फिन एलन से लेकर ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ ऐसा है अक्षर का रिकॉर्ड

अक्षर पटेल ने अभी तक इस टी20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजी से बीच के ओवर्स में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है, जिसमें अब फाइनल मैच में उनपर सभी की नजरें रहने वाली हैं। न्यूजीलैंड टीम के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में सिर्फ 33 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी उनका अक्षर पटेल के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 10 गेंदों का सामना करते हुए जहां 15 रन बनाए हैं तो एक बार आउट भी हुए हैं। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ अक्षर पटेल ने 21 गेंदें अब तक फेंकी हैं और उसमें उन्होंने सिर्फ 31 रन दिए हैं जबकि तीन बार विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

अक्षर पटेल का न्यूजीलैंड के प्रमुख खिलाड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन

बल्लेबाज गेंद रन आउट
ग्लेन फिलिप्स 21 31 3
डेरिल मिचेल 26 34 2
मार्क चैपमैन 24 33 2
फिन एलन 10 15 1

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा रहा है अक्षर पटेल का प्रदर्शन

टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 20 के औसत से 10 विकेट अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं। वहीं अक्षर पटेल के इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें वह 7.84 का रहा है। अक्षर पटेल का न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 9 रन देकर तीन विकेट है।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कप्तान सूर्या ने बताया कैसा है टीम का माहौल, वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म पर दिया जवाब

IND vs NZ: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अब बताया सच, कहा - अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर होने पर अक्षर पटेल नहीं थे खुश

Latest Cricket News