Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अब बताया सच, कहा - अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर होने पर अक्षर पटेल नहीं थे खुश

IND vs NZ: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अब बताया सच, कहा - अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर होने पर अक्षर पटेल नहीं थे खुश

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Mar 07, 2026 07:53 pm IST, Updated : Mar 07, 2026 07:53 pm IST

IND vs NZ: टीम इंडिया को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेलना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस बात को कबूल किया कि अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में अक्षर पटेल ड्रॉप किए जाने पर काफी नाराज हुए थे।

Suryakumar Yadav And Axar Patel- India TV Hindi
Image Source : PTI सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल

भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल तक के सफर में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम इंडिया अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। फाइनल मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा खुलासा भी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल ड्रॉप किए जाने के फैसले को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं थे।

अक्षर को हमने फैसला लेने के बाद समझाया था

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज में विजयी अभियान देखने को मिला था। इसके बाद सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में था। इस मैच में टीम इंडिया ने जब टॉस के समय प्लेइंग का खुलासा किया तो उसमें अक्षर पटेल की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया था। इसके बाद भारतीय टीम को उस मैच में 76 रनों की बड़ी हार का भी सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उस समय अक्षर को ड्रॉप किए जाने को लेकर अधिक बयान नहीं दिया था। वहीं अब उन्होंने फाइनल मुकाबले से पहले बताया कि सभी मुश्किल फैसले कोच और मैं मिलकर लेते हैं। जब हमने अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका गेम के लिए ड्रॉप किया तो वह खुश नहीं था। इसके बाद हमने उसे समझाया कि हमने वह फैसला क्यों लिया।

सेमीफाइनल में अक्षर ने फील्डिंग में दिखाया अपना कमाल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में मिली करारी हार के चलते टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह भी मुश्किल हो गई थी। इसके अक्षर पटेल की जहां प्लेइंग 11 में वापसी हुई तो वहीं भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रही। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अक्षर पटेल ने गेंदबाजी के साथ फील्डिंग में सबसे अहम भूमिका निभाई जिसमें उन्होंने जहां 2 महत्वपूर्ण कैच पकड़े तो वहीं विल जैक्स को अहम पर कैच आउट कराने में भी मुख्य भूमिका निभाई। अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबले में अक्षर पटेल के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं क्योंकि उनका होम ग्राउंड भी है।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: फाइनल में उतरते ही भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रच देंगी इतिहास, आईसीसी टूर्नामेंट का बड़ा कीर्तिमान

ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement