A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs NZ: अहमदाबाद में फाइनल के दौरान कैसा रहेगा मौसम, बारिश के कितने प्रतिशत चांस?

IND vs NZ: अहमदाबाद में फाइनल के दौरान कैसा रहेगा मौसम, बारिश के कितने प्रतिशत चांस?

T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

IND vs NZ- India TV Hindi Image Source : AFP भारत बनाम न्यूजीलैंड

IND vs NZ, T20 World Cup Final: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले का आगाज होने में अब सिर्फ कुछ घंटे बचे है और क्रिकेट फैंस की नजरें अहमदाबाद पर टिकी हुई हैं। T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगे। ऐसे में दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस ऐतिहासिक मुकाबले का गवाह बनने के लिए अहमदाबाद में जुट रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा रहेगा फाइनल मुकाबले के दौरान मौसम...

भारत और न्यूजीलैंड नरेंद्र मोदी में खेले जाने वाले इस फाइनल मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह अहमदाबाद का तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो दोपहर होते-होते बढ़ जाएगा। दोपहर तक तापमान बढ़कर करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, शाम होते-होते तापमान में गिरावट आएगी और यह करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। मैच शुरू होने के समय मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, थोड़ी गर्मी बनी रह सकती है। फाइनल मैच के दौरान बारिश की संभावना लगभग 0 प्रतिशत बताई जा रही है। यानी मौसम के कारण मैच रुकने की आशंका नहीं है और दर्शकों को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा।

दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका को खिताब का प्रबल दावेदार माना था, लेकिन न्यूजीलैंड ने दबाव में शानदार खेल दिखाते हुए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अब कीवी टीम की नजरें अपने पहले खिताब पर लगी हैं। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। अब भारत की नजर अपने खिताब को बरकरार रखने पर होगी। हालांकि, फाइनल में भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड को हराना आसान नहीं होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मकौंकी , मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉन्वे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

यह भी पढ़ें:

 

Latest Cricket News