Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कैसा रहने वाला है अहमदाबाद की पिच का मिजाज, टॉस हो सकता है अहम

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कैसा रहने वाला है अहमदाबाद की पिच का मिजाज, टॉस हो सकता है अहम

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Mar 07, 2026 11:30 pm IST, Updated : Mar 07, 2026 11:30 pm IST

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। इस खिताबी मैच की पिच को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
Image Source : AFP/PTI सूर्यकुमार यादव

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेला जाएगा। इस खिताबी मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों ने अहमदाबाद के स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया तो वहीं दोनों टीमों के कप्तानों ने उस पिच को काफी गौर से निहार जिसपर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में सभी की नजरें भी फाइनल मैच की पिच को लेकर टिकी हुई हैं कि वह बल्लेबाजी के लिए मुफीद होगी या फिर गेंदबाज अपना कमाल दिखाएंगे।

सेंटर पिच पर खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले के लिए सेंटर पिच को चुना गया है। यह पिच काली और लाल मिट्टी के मिक्सचर से बनी है जिस पर खूब रन बनते हैं और इसमें शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद है। इस पिच पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ एक मैच खेला गया है जो चार हफ्ते पहले साउथ अफ्रीका और कनाडा की टीम के बीच में हुआ था। ऐसे में यह पिच पूरी तरह से फ्रेश होगी और इसका मतलब है कि फाइनल में हमें एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मैचों को जीता है, जबकि टारगेट का पीछा करने वाली टीम 2 मैचों को जीतने में कामयाब रही है।

इस मैदान पर अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जो 6 मैच हुए हैं उसमें से चार मैच शाम 7 बजे से शुरू हुए हैं। ऐसे में ओस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। हालांकि इन चार मुकाबलों में से तीन बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मुकाबला जीतने में कामयाब रही है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी या गेंदबाज चुनती इसको लेकर भी सभी की नजरें रहेंगी।

अहमदाबाद में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का दिखा है दबदबा

अभी तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का दबदबा साफतौर पर देखने को मिला है। इस मैदान पर हुए इन 17 मैचों में से 11 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है। वहीं 6 मुकाबलों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं इस मैदान पर पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 170 से 175 रनों के बीच का देखने को मिलता है। जबकि यहां पर सर्वाधिक स्कोर 234 रनों का है जिसमें ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम पर है जो उन्होंने साल 2023 के फरवरी महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में बनाया था।

भारतीय टीम ने अहमदाबाद में अब तक 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह 7 को जहां जीतने में कामयाब रहे तो उन्हें सिर्फ तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले वरुण चक्रवर्ती पर बुरी तरह भड़के अश्विन, कहा मैं यह बार-बार कहते-कहते थक गया हूं

IND vs NZ: मिचेल सैंटनर ने दिया कॉपी-पेस्ट बयान, अब भारतीय कप्तान के जवाब ने कर दी बोलती बंद

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement